टीएसएफ ने मालकेरा में किया समर कैंप का आयोजन
टीएसएफ ने किया समर कैंप का आयोजन
By Prabhat Khabar News Desk |
June 6, 2024 1:51 AM
सिजुआ. मालकेरा फुटबॉल मैदान में बच्चों के लिए दस दिवसीय समर कैंप का आयोजन टाटा स्टील फाउंडेशन के की ओर से किया गया. उद्घाटन कंपनी के सिजुआ कोलियरी हेड संजीव कुमार ठाकुर ने किया. कैंप में सिजुआ क्षेत्र और उसके आसपास के 15 स्कूलों के 7 से 16 वर्ष की आयु के कुल 310 बच्चे शामिल हैं. बच्चों को हर दिन सुबह 6 से 8 बजे तक तीरंदाजी, फुटबॉल, एथलेटिक्स आदि खेलों में अनुभवी प्रशिक्षकों के अधीन प्रशिक्षण दिया जायेगा. कार्यक्रम में एचआरबीपी जामाडोबा ग्रुप के एरिया मैनेजर अनमोल श्रीवास्तव, यूनियन नेता महमूद आलम, बिपिन सिंह चौधरी, सायन बोस, गिरीश महतो, दुलाल राय आदि थे.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 AM
July 5, 2026 5:42 PM
July 4, 2026 10:30 PM
July 4, 2026 2:51 PM
July 3, 2026 8:27 PM
July 2, 2026 6:28 PM
July 2, 2026 2:52 PM
July 1, 2026 6:33 PM
July 1, 2026 5:17 PM
July 1, 2026 3:04 PM
