[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत, पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक

Dhanbad News: अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत, पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक

0
Dhanbad News: अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर चालक की मौत, पुलिस और ग्रामीणों में नोकझोंक

Dhanbad News: घटनास्थल पर ही पड़ा है चालक का शव, घटना के बाद इलाका में तनावमृतक की पत्नी को सांत्वना देते विधायक शत्रुघ्न महतो. Dhanbad News: खरखरी ओपी क्षेत्र अंतर्गत मधुबन न्यू परसबनिया कॉलोनी के समीप रविवार की दोपहर करीब दो बजे परती जमीन पर अवैध मिट्टी खनन के दौरान फुलारीटांड़ बस्ती निवासी ट्रैक्टर चालक विश्वनाथ रवानी उर्फ लाला (35) की ट्रैक्टर से दबने से मौत हो गयी. घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर मृतक के परिजनों व ग्रामीणों ने शव उठाने से रोक दिया है. इस दौरान आक्रोशित लोगों ने घटनास्थल के समीप रहने वाले टुंडू विद्यालय के शिक्षक सरयू रविदास के घर में तोड़फोड़ और लूटपाट की. घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है. पुलिस कैंप कर रही है. मृतक क शव घटनास्थल पर ही पड़ा हुआ है.

क्या है मामला

रविवार की दोपहर जेसीबी से परती जमीन पर मिट्टी की कटाई कर ट्रैक्टरों के माध्यम से स्थानीय ईंट भट्ठों में पहुंचाया जा रहा था. इस दौरान ट्रैक्टर से नीचे उतरे चालक विश्वनाथ रवानी की ट्रैक्टर से दबने से मौत हो गयी. इसक बाद वहां अफरातफरी मच गयी. जेसीबी व ट्रैक्टरों के चालक गाड़ी लेकर भागने लगे. मृतक की छाती व पेट पर वाहन के टायर के निशान थे. इसकी सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने वहां पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया. आक्रोशित लोग मृतक के आश्रित को मुआवजा देने और अवैध मिट्टी खनन से जुड़े लोगों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे. लोगों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी में घटना घटी और पुलिस मूकदर्शक बनी रही.

कई थानों की पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही खरखरी ओपी प्रभारी मंगल कुजूर सिविल ड्रेस में घटनास्थल पहुंचे. इस दौरान पुलिस के साथ ग्रामीणों की जमकर नोकझोंक हुई. ग्रामीणों ने पुलिस पर मिट्टी माफियाओं से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस संरक्षण में दिनदहाड़े परती जमीन पर मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है. स्थिति को देखते हुए सोनारडीह ओपी, मधुबन, महुदा सहित कई थानों की अतिरिक्त पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और माहौल का शांत किया.

बाघमारा विधायक पहुंचे घटनास्थल, वार्ता में नहीं बनी सहमति

घटना की सूचना पाकर शाम करीब साढ़े चार बजे बाघमारा विधायक शत्रुघन महतो घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के परिजनों से मिल कर न्यायोचित कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने खरखरी ओपी प्रभारी को वाहन मालिकों से वार्ता कर मृतक के परिजन को मुआवजा दिलाने का निर्देश दिया. लगभग साढ़े सात बजे खरखरी ओपी में मामले को लेकर वार्ता हुई, लेकिन कोई सहमति नहीं बनी. वार्ता नहीं होने से मृतक का शव घटनास्थल पर ही पड़ा है.

उपद्रवियों ने शिक्षक के घर में फ्रिज, कूलर व वाशिंग मशीन तोड़ी

इस संबंध में टुंडू विद्यालय के शिक्षक सरयू रविदास ने बताया कि जिस जमीन पर अवैध मिट्टी खनन हो रहा है वह उनकी नहीं है. जमीन परती है. इसके बावजूद उपद्रवियों ने उनके घर में घुसकर फ्रिज, कूलर और वाशिंग मशीन को क्षतिग्रस्त कर दिया. अलमारी से सोने के जेवरात, 40 हजार रुपये नकद और एक मोबाइल लूट लिये गये. उन्होंने कहा कि क्षति का आकलन कर पुलिस को लिखित शिकायत की जायेगी. घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel