[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद dhanbad news : विधानसभा चुनाव को ले मिथुन चक्रवर्ती समेत कई स्टार प्रचारक आज धनबाद में करेंगे सभा

dhanbad news : विधानसभा चुनाव को ले मिथुन चक्रवर्ती समेत कई स्टार प्रचारक आज धनबाद में करेंगे सभा

0
dhanbad news : विधानसभा चुनाव को ले मिथुन चक्रवर्ती समेत कई स्टार प्रचारक आज धनबाद में करेंगे सभा

20 नवंबर को धनबाद में होने वाली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है. मंगलवार से यहां स्टार वार शुरू हो जायेगा. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां पर कल दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे. जानकारी के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री मंगलवार को झरिया व बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. झरिया में श्री शाह की सभा जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम जियलगोरा में होगा. यहां से भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह चुनाव मैदान में हैं. इसी तरह बाघमारा में केंद्रीय गृह मंत्री की सभा बीटीएम हाइ स्कूल ग्राउंड मलकेरा (कतरास) में होगी. यहां से भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो खड़े हैं. केंद्रीय कृषि मंत्री सह झारखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान भी कल धनबाद आयेंगे. श्री चौहान सिंदरी विधानसभा क्षेत्र के शहरपुरा मैदान में भाजपा प्रत्याशी तारा देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सिने स्टार सह पूर्व राज्यसभा सदस्य मिथुन चक्रवर्ती भी मंगलवार को निरसा विस क्षेत्र के केलियासोल में भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के पक्ष में चुनावी सभा करेंगे.

सीएम तोपचांची, कल्पना सोरेन भौंरा में करेंगी सभा :

सीएम हेमंत सोरेन भी मंगलवार को धनबाद जिला के टुंडी विस क्षेत्र के तोपचांची में झामुमो प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. सीएम की धनबाद जिला में कल पहली चुनावी सभा होगी. यह सभा मदयडीह में होगी. झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन भी मंगलवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के भौंरा में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी. श्रीमती सोरेन की धनबाद जिला में यह दूसरी चुनावी सभा होगी. सभी बड़े नेताओं के कार्यक्रम स्थल पर ही हेलीपेड बनाया गया है. साथ ही सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel