[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: रेलवे स्टेशन के साउथ साइड से अवैध शराब के साथ तीन महिलाएं पकड़ायी

Dhanbad News: रेलवे स्टेशन के साउथ साइड से अवैध शराब के साथ तीन महिलाएं पकड़ायी

0
Dhanbad News: रेलवे स्टेशन के साउथ साइड से अवैध शराब के साथ तीन महिलाएं पकड़ायी

ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल ने की कार्रवाई

संवाददाता, धनबाद. ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे सुरक्षा बल (रेसुब) धनबाद पोस्ट की टास्क टीम ने शनिवार को धनबाद रेलवे स्टेशन के साउथ साइड स्थित जनता ब्रिज के पास से 6.75 लीटर महुआ शराब के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. जब्त शराब 2.25 लीटर के कोल्डडिंक्स की तीन बोतलों में रखी हुई थी. कार्रवाई निरीक्षक प्रभारी के निर्देशन में गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. विधिसम्मत कार्रवाई के बाद तीनों आरोपियों कोआगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग, धनबाद को सौंप दिया गया.

पहले भी पकड़ा चुकी हैं महिलाएं :

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान मूसा कुमारी, कारी देवी और रजिया खातून के रूप में हुई है. तीनों धनबाद के छाईगद्दा, पुराना बाजार क्षेत्र की निवासी हैं. जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार महिलाओं के खिलाफ पूर्व में भी अवैध शराब के कारोबार से संबंधित कार्रवाई की जा चुकी है. मूसा कुमारी को वर्ष 2025 और 2026 में कई बार पकड़े जाने के बाद उत्पाद विभाग को सौंपा गया था. कारी देवी और रजिया खातून के खिलाफ भी पूर्व में उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई हो चुकी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel