Dhanbad News: जीटी रोड पर तीन वाहन टकराये, मची अफरातफरी

Dhanbad News: राजगंज स्थित सिक्सलेन पर महेशपुर मोड़ पर हुई घटना

By OM PRAKASH RAWANI | April 7, 2026 12:24 AM

Dhanbad News: राजगंज स्थित सिक्सलेन पर महेशपुर मोड़ पर हुई घटना Dhanbad News: राजगंज थाना क्षेत्र की सिक्सलेन पर सोमवार शाम चार बजे महेशपुर मोड़ में एक के बाद कर तीन बड़े वाहन आपस में टकरा गये. संयोग अच्छा रहा कि जोरदार टक्कर के बाद भी कोई हताहत नहीं हुआ और बड़ा हादसा टल गया. घटना के संबंध में गैस लदा वाहन संख्या बीआर 01 जीएम 1879 के चालक संतोष यादव ने बताया कि वह कोलकाता- दिल्ली सिक्सलेन से हल्दिया पश्चिम बंगाल से बिहार जा रहा था. आगे के टैंकर डब्ल्यूबी 23 एफ 7536 के अचानक ब्रेक लगने व दूसरे मार्ग में टर्न लेने के दौरान यह हादसा हुआ . गैस टैंकर से टकराने के बाद खाली टैंकर दिल्ली- कोलकाता सिक्सलेन से तोपचांची की ओर से राजगंज की ओर जा रहे ट्रक संख्या आर जे 09 जी सी 1735 से जा टकराया व वहीं फंसकर रह गया. इस हादसे में गैस वाहन के चालक बिहार निवासी संतोष यादव व सोयाबीन जींस लदा वाहन के चालक जेठानी गांव अजमेर निवासी अनिल को हल्की चोट लगी है. घटना के बाद महेशपुर मोड़ दिल्ली-कोलकाता लेन कुछ देर तक जाम रहा. सूचना पाकर राजगंज थानेदार संजीव कुमार झा व दारोगा धर्मदेव गुप्ता सदल बल पहुंचे. एनएचएआइ टीम के सहयोग से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया व फिर वाहनों का आवागमन सुचारु हुआ.