Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरवाअड्डा. बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के ट्रिनीटी गार्डेन अपार्टमेंट (ब्लॉक ए डी-3) में रहने वाले व्यवसायी फाल्गुनी मुखर्जी (57 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना पर सर्किल इंस्पेक्टर सीमा कुमारी व बरवाअड्डा पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया. फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर पार्क मार्केट में विवेकानंद चौक के समीप बैग का दुकान चलाते थे. उनके परिजनों ने पुलिस को बताया कि फाल्गुनी मुखर्जी हीरापुर से दुकान बंद कर शनिवार की रात में घर लौटे. फिर खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गये. रविवार की सुबह साढ़े नौ बजे तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो आवाज लगायी गयी, लेकिन फिर भी दरवाजा नहीं खुला. फिर चाबी लगाकर दरवाजा खोलकर अंदर गये तो देखा फाल्गुनी मुखर्जी रस्सी के सहारे पंखा से झूल रहे हैं. परिजनों ने पुलिस को यह भी बताया कि फाल्गुनी मुखर्जी कर्ज के बोझ में दबे हुए थे. इसे लेकर बैंक का नोटिस व फोन आते रहता था.