[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद गया पुल नये अंडरपास के लिए तीसरी बार निकलेगा टेंडर

गया पुल नये अंडरपास के लिए तीसरी बार निकलेगा टेंडर

0
गया पुल नये अंडरपास के लिए तीसरी बार निकलेगा टेंडर

मुख्य संवाददाता, धनबाद.

गया पुल नये अंडरपास के लिए तीसरी बार टेंडर निकाला जायेगा. चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद ऑन लाइन टेंडर फ्लोट किया जायेगा. गया पुल अंडरपास को लेकर कुछ न कुछ तकनीकी कारणों से पिछले पांच साल से काम लटका हुआ है. सबसे पहले टेंडर में प्रधान कंस्ट्रक्शन को टेंडर अवार्ड किया गया था लेकिन तकनीकी कारणों से टेंडर रद्द कर दिया गया. इसके बाद दूसरा टेंडर निकाला गया, लेकिन इसमें एक भी संवेदक ने भाग नहीं लिया. लिहाजा अब चुनाव आचार संहिता के बाद तीसरी बार ऑन लाइन टेंडर फ्लोट किया जायेगा. आरसीडी के मुताबिक गया पुल नये अंडरपास के लिए 23.84 करोड़ का डीपीआर बना था. कुछ सप्लीमेंट बजट को डीपीआर में जोड़कर टीएस किया गया. इसमें 5.57 करोड़ रुपये मुआवजा व कुछ यूटिलिटी को जोड़ा गया. 30.50 करोड़ का डीपीआर तैयार किया गया. कैबिनेट से इसकी मंजूरी मिल चुकी है. दूसरी बार जो टेंडर निकाला गया, वह संशोधित डीपीआर के आधार पर निकाला गया था, लेकिन किसी संवेदक ने टेंडर में भाग नहीं लिया. चुनाव आचार संहिता के बाद नये सिरे से टेंडर निकाला जायेगा.

वर्तमान अंडरपास से 14.9 मीटर दूर बनेगा नया अंडरपास :

नया अंडरपास वर्तमान अंडरपास से 14.9 मीटर दूर बनेगा. नया अंडरपास 66 मीटर लंबा व नौ मीटर चौड़ा होगा. इसमें वन वे इंट्री होगी. एक अंडरपास से गाड़ी जायेगी तो दूसरे से गाड़ी आयेगी. नया अंडरपास बनने के बाद श्रमिक चौक में जाम की समस्या समाप्त हो जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel