[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद शॉर्ट सर्किट से टैंकर में लगी आग, क्रेन भी चपेट में आया

शॉर्ट सर्किट से टैंकर में लगी आग, क्रेन भी चपेट में आया

0
शॉर्ट सर्किट से टैंकर में लगी आग, क्रेन भी चपेट में आया

फुसरो. ढोरी एरिया की एसडीओसीएम परियोजना के कारीपानी में कार्य कर रही बीएलए कंपनी के कैंप में खड़े डीजल टैकर में गुरुवार की शाम शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. टैंकर की आग की चपेट में क्रेन मशीन भी आ गयी. हालांकि उसे ज्यादा नुकसान नहीं हुआ. परंतु डीजल टैंकर जलकर खाक हो गया. गनीमत रही कि टैंकर ब्लास्ट नहीं किया. यदि ऐसा होता तो कैंप में कार्यरत कर्मी प्रभावित हो सकते थे. घटना के लगभग एक घंटे बाद सीटीपीएस के दमकल के आने पर आग पर काबू पाया जा सका. सीसीएल एवं बीएलए कंपनी के पास आग बुझाने का पर्याप्त संसाधन नहीं रहने के कारण आग बुझाने में विलंब हुआ. कैंप के अंदर घटना होने के कारण सीआइएसएफ जवानों द्वारा अंदर प्रवेश से पत्रकारों को रोका जा रहा था. बताया जाता है कि आउटसोर्सिंग कंपनी के अधीन डीजल टैंकर चलता है. गुरुवार को भी बीएलए कंपनी में चलने वाले वाहनों में डीजल भरने के लिए टैंकर मंगवाया गया था. इसी दौरान टैंकर में शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग सीटीपीएस के टैंकर ने आग पर पाया काबू : डीजल टैंकर में आग लगने के बाद सीटीपीएस के टैंकर को मंगवाया गया. इससे पूर्व सीसीएल व बीएलए कंपनी अपने संसाधन से आग बुझाने का प्रयास किये, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा रहा था. इसलिए सीटीपीएस का दमकल मंगवाया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका. धधकते ओबी में गिरने से जिंदा जल गया था ऑपरेटर : 24 जून 2022 को एसडीओसीएम परियोजना के कारीपानी आउटसोर्सिंग पैच में धधकती आग के ओबी में गिरने से बीएलए कंपनी के अधीन कार्यरत ऑपरेटर महेंद्र यादव पोकलेन के अंदर जिंदा जल गया था. मालूम हो कि ढोरी एरिया के एसडीओसीएम परियोजना में हर तरफ अंदर ही अंदर आग धधक रही है. मजदूर जान जोखिम में डालकर कोयला निकासी का काम करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel