[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Suicide News: घर में पड़ी डांट, तो 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

Suicide News: घर में पड़ी डांट, तो 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान

0
Suicide News: घर में पड़ी डांट, तो 8वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान
धनबाद के सिंदरी में छात्र की आत्महत्या के बाद रोते-बिलखते परिजन. फोटो : प्रभात खबर

Suicide News: धनबाद जिले के सिंदरी के गोशाला ओपी क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा स्थित बीसीसीएल कोल बोर्ड कॉलोनी रंजीत पासवान के इकलौते पुत्र रिशु पासवान (14) ने बुधवार सुबह उच्च विद्यालय कांड्रा के पीछे झाड़ियों में एक पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. किसी बात को लेकर घर में सुबह उसे डांट पड़ी थी, जिसके बाद उसने यह कदम उठाया.

गमछा के सहारे फंदे से लटकता मिला रिशु का शव

पड़ोस का बापी बाउरी 10 बजे शौच के लिए झाड़ी की तरफ गया, तो उसने पेड़ पर गमछा के सहारे फंदे से लटकता रिशु का शव देखा. इसके बाद विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार को सूचना दी. प्राचार्य अमित कुमार ने विद्यालयकर्मियों के साथ पहुंचे और गोशाला ओपी को सूचना दी. ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह दल-बल के साथ पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

Suicide News: बड़ी बहन दिव्या ने पुलिस को दी ये जानकारी

रिशु की बड़ी बहन दिव्या ने पुलिस को बताया कि रिशु मंगलवार को घर से 100 रुपए लेकर भागा था. वह दिनभर घर से गायब था. मंगलवार देर रात घर लौटने पर बुधवार सुबह उसकी मां और बहन ने डांट-फटकार लगायी. इसके बाद वह घर से निकल गया. करीब 10 बजे पेड़ पर फंदे से लटकता उसका शव मिला.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आठवीं का छात्र था रिशु, एक बहन पटना में कर रही डिप्लोमा

मृतक रिशु आठवीं का छात्र था. उसके पिता रंजीत पासवान हैदराबाद में काम करते हैं. रिशु की मौत की सूचना पाकर वह हैदराबाद से घर लौट रहे हैं. मृतक की 2 बड़ी बहनें हैं. बड़ी बहन दिव्या ने सिंदरी कॉलेज से स्नातक की पढ़ाई की है. दूसरी बहन रिया पटना में डिप्लोमा कर रही हैं. इस संबंध में गोशाला ओपी प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि उन्होंने रिशु को डांटा था. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया है. परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.

इसे भी पढ़ें

Dhanbad News: बांस कपुरिया में युवक ने फांसी लगा कर दी जान, मातम

Dhanbad News : परिजनों ने डांट फटकार की, तो बेटी ने फांसी लगा कर जान दे दी

Dhanbad News : विवाद के बाद पत्नी मायके चली गयी, तो पति ने किया आत्महत्या का प्रयास

धनबाद जेल में कैदी ने किया आत्महत्या का प्रयास, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार

Previous article Aaj Ka Makar Rashifal 27 November 2025: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा शुभ, मिलेंगे नए अवसर
Next article Weak Jupiter: बृहस्पति ग्रह कमजोर हो तो दिखते हैं ये संकेत, इन्हें अनदेखा किया तो रुक सकता है भाग्य
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel