[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद भटिंडा फॉल में डूबने से को-ऑपरेटिव कॉलोनी के छात्र की मौत

भटिंडा फॉल में डूबने से को-ऑपरेटिव कॉलोनी के छात्र की मौत

0
भटिंडा फॉल में डूबने से को-ऑपरेटिव कॉलोनी के छात्र की मौत

पुटकी.

मुनीडीह स्थित भटिंडा फॉल में रविवार को अपराह्न तीन बजे नहाने के क्रम में डूबने से सरायढेला थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी के एक युवक निखिल की मौत हो गयी. वहीं घटना के पश्चात मृतक के साथ स्कूटी (जेएच 10 सीयू/5497) से आये तीनों दोस्त मौके से उसका कपड़ा, फुटवेयर व अन्य सामान लेकर फरार हो गये. स्कूटी की पार्किंग टिकट देते समय उन लड़कों ने कहा : एक लड़का नीचे डूब गया है. सूचना मिलते ही मुनीडीह ओपी प्रभारी संतोष कुमार महतो मौके पर पहुंचे. इसके बाद स्थानीय गोताखोर मनोरंजन बाउरी व विशाल महतो ने नीचे जाकर, करीब 8 फीट गहरे पानी से युवक के शव को निकाला. इधर सूचना पाकर रात करीब सात बजे मृतक के बड़े पापा लोदना मोड़ झरिया निवासी बबलू सिंह व उनकी पत्नी, पुत्र व उनके पुत्री भटिंडा पहुंचे. इसके पश्चात शव का पंचनामा कर मुनीडीह ओपी ले गये. बबलू सिंह के अनुसार उनका भाई महेंद्र सिंह को एक पुत्र निखिल ( मृतक ) एवं एक छोटी पुत्री है. निखिल इस वर्ष मैट्रिक की परीक्षा पास कर इंटर में नामांकन कराने वाला था. मृतक के पिता अभी कोलकाता में हैं. घटना की जानकारी महेंद्र के अलावा निखिल के मां व बहन को नही दी गयी है.

काफी देर बाद हुई मृतक की पहचान :

काफी देर तक मृतक की पहचान नहीं हो पायी. पुलिस के पास युवक की पहचान के लिए पार्किंग स्लिप में स्कूटी का नंबर था. पुलिस ने गाड़ी नंबर को ट्रैक कर उसके मालिक सपन लोहार तक पंहुची. सपन लोहार से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने मृतक के परिजनों से बात की. पता चला कि मृतक सरायढेला थाना क्षेत्र के को-ऑपरेटिव कॉलोनी का रहने वाला है.

घर का एकलौता चिराग था निखिल :

निखिल के पिता महेंद्र सिंह निजी कंपनी में सेल्स का काम करते हैं. घर के उसकी एक बहन और मां है. घटना के बाद दोनों की हालत खराब है. निखित घर का इकलौता चिराग था. शव मुनीडीह ओपी लाया गया. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा. निखिल के चाचा और चचेरी बहन का रो-रो कर बुरा हाल था. मृतक का पैतृक घर विरगंज थाना, जिला गया बिहार है. वहीं फाल पहुंचे उसके चचेरे भाई ने घटना के बाद तीनों युवकों के भाग जाने व किसी को सूचना नहीं देने पर कई सवाल किया है. इस पर ओपी प्रभारी ने लिखित शिकायत करने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel