[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: निकाय चुनाव में हेट स्पीच और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

Dhanbad News: निकाय चुनाव में हेट स्पीच और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

0
Dhanbad News: निकाय चुनाव में हेट स्पीच और अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी

Dhanbad News: नगर निकाय चुनाव के तहत सभी प्रत्याशियों को आधिकारिक रूप से चुनाव चिह्न आवंटित कर दिये हैंं.अब प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार औपचारिक रूप से तेज हो गया है. इस बीच धनबाद पुलिस ने सुरक्षा को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है. एसएसपी प्रभात कुमार ने सभी प्रत्याशियों के नाम विशेष सुरक्षा संदेश जारी किया है. उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसे शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है. एसएसपी ने अपने संदेश में प्रत्याशियों से अपील की है कि वे चुनाव आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें और किसी भी प्रकार के उकसावे, भड़काऊ भाषण, अफवाह या सांप्रदायिक टिप्पणी न करें.

बिना अनुमति जुलूस न निकालें

सभी प्रत्याशियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि वे चुनावी सभा, जुलूस या रोड शो आयोजित करने से पहले प्रशासन से विधिवत अनुमति अवश्य लें. निर्धारित रूट और समय का पालन करना अनिवार्य होगा. बिना अनुमति जुलूस निकालने या नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

सोशल मीडिया पर रहेगी नजर

नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाये रखने के लिए धनबाद पुलिस ने सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग को भी तेज कर दिया है. एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि फेसबुक, व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, एक्स (ट्विटर) समेत सभी प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर विशेष टीमों द्वारा 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जा रही है. उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने, भड़काऊ पोस्ट करने, सांप्रदायिक तनाव पैदा करने, फर्जी वीडियो या एडिटेड फोटो प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

तुरंत दें पुलिस को जानकारी

एसएसपी ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अपुष्ट खबर को शेयर न करें. यदि कोई संदिग्ध पोस्ट, वीडियो या मैसेज मिलता है तो उसकी सूचना तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 8210840901 पर दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर ली गई है. वहां अतिरिक्त पुलिस बल, सशस्त्र बल एवं दंडाधिकारी की तैनाती की जायेगी.

धमकी व लालच में न आयें

प्रत्याशियों और वोटरों से अपील की गयी है कि यदि उन्हें किसी प्रकार की धमकी, दबाव, लालच, अवैध वसूली या चुनाव प्रभावित करने की कोशिश की कोई भी जानकारी मिले तो वे तुरंत स्थानीय थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें. शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel