[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद धनबाद के हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम, तैयार होगा जिले का स्पोर्ट्स कैलेंडर

धनबाद के हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम, तैयार होगा जिले का स्पोर्ट्स कैलेंडर

0
धनबाद के हर प्रखंड में बनेगा स्टेडियम, तैयार होगा जिले का स्पोर्ट्स कैलेंडर

धनबाद

उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को जिला खेल संचालन समिति की बैठक हुई. बैठक में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी योजना सिदो-कान्हू युवा खेल क्लबों को सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट 1860 के तहत तेजी से निबंधित कराने के लिए कार्ययोजना तैयार की गयी. इस दौरान जिला खेल पदाधिकारी दिलिप कुमार ने बताया कि निबंधन के बाद सभी क्लबों को अनुदान के रूप में 25 हजार रुपए मिलेंगे. इससे वो अपने इलाके में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित कर सकेंगे. उन्होंने कहा कि क्लब के पदाधिकारियों को रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल https://regd.jharkhand.gov.in/jars/website/ पर आवेदन करना होगा. किसी प्रकार की परेशानी होने पर वो अपने प्रखंड के प्रखंड कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

हर प्रखंड के लिए डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र

बैठक में तय किया गया कि जिन प्रखंडों में प्रखंड स्तरीय स्टेडियम नहीं है, वहां स्टेडियम का निर्माण होगा. इसके अलावा हर प्रखंड के लिए डे बोर्डिंग प्रशिक्षण केंद्र का प्रस्ताव खेल निदेशालय को भेजा जायेगा. इसके अलावा मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में सिंथेटिक ट्रैक, फ्लड लाइट व पेयजल की व्यवस्था कराने का भी निर्णय किया गया. इसके अलावा कला भवन में सिंथेटिक मैट व लाइट लगाने का भी निर्णय किया गया. मौके पर निर्णय किया गया कि जिले का स्पोर्ट्स कैलेंडर तैयार होगा. इसके अलावा विभिन्न खेलों के लिए इंटर स्कूल टूर्नामेंट का आयोजन व खेलो इंडिया तथा मुख्यमंत्री कप के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया. जिले के वर्तमान खेल संरचनाओं की मरम्मत व जीर्णोद्धार का भी निर्णय लिया गया.

बैठक में जिला खेल पदाधिकारी दिलीप कुमार, जिला ओलंपिक संघ के सचिव रंजीत केशरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी निशु कुमारी, जिला शिक्षा अधीक्षक भूतनाथ रजवार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद, फुटबॉल प्रशिक्षक संजय पारते, तीरंदाजी प्रशिक्षक नमिता कुमारी टुडू सहित कई उपस्थित रहे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel