[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद अब प्रखंडों में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन विभाग लगाएगा विशेष कैंप

अब प्रखंडों में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन विभाग लगाएगा विशेष कैंप

0
अब प्रखंडों में बनेगा ड्राइविंग लाइसेंस, परिवहन विभाग लगाएगा विशेष कैंप
धनबाद स्थित परिवहन विभाग का कार्यालय. फोटो: प्रभात खबर

धनबाद से शोभित रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad News: वाहन चालकों को सुविधा देने और ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने धनबाद जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया है. इस पहल के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को लाइसेंस संबंधी कार्यों के लिए जिला मुख्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा. परिवहन विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर इस योजना को लागू किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को उनके क्षेत्र में ही आवश्यक सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें.

बीडीओ और सीओ को दिया गया प्रचार-प्रसार का निर्देश

इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी ने मंगलवार को सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों और अंचल अधिकारियों को पत्र जारी किया है. पत्र के माध्यम से कैंपों के व्यापक प्रचार-प्रसार का निर्देश दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें. प्रशासन का मानना है कि विशेष शिविरों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को समय और पैसे दोनों की बचत होगी.

इन प्रखंडों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गोविंदपुर में 4 जुलाई, निरसा में 11 जुलाई, तोपचांची में 18 जुलाई, कलियासोल में 25 जुलाई, बलियापुर में 1 अगस्त, एग्यारकुंड में 8 अगस्त, बाघमारा में 22 अगस्त तथा पूर्वी टुंडी में 29 अगस्त 2026 को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे. सभी शिविर सुबह 10.30 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे. इन कैंपों में नवसिखुआ चालक अनुज्ञप्ति यानी लर्नर लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

कैंप में आने से पहले ऑनलाइन आवेदन जरूरी

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिविर में आने से पहले आवेदकों को सारथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा. बिना ऑनलाइन आवेदन के किसी भी व्यक्ति का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा. ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदकों को शुल्क रसीद, स्लॉट बुकिंग की प्रति, एप्लीकेशन रेफरेंस स्लिप, आवेदन प्रपत्र तथा सभी आवश्यक दस्तावेजों की रंगीन छायाप्रति अपने साथ लानी होगी.

मूल दस्तावेज भी साथ लाने होंगे

कैंप में आने वाले आवेदकों को आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र और ब्लड ग्रुप से संबंधित मूल दस्तावेज भी प्रस्तुत करने होंगे. दस्तावेजों की जांच के बाद लर्नर लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद भूमि अधिग्रहण मुआवजा घोटाला मामले में आरोपियों की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने मांगा बिंदुवार जवाब

लोगों को होगी समय और धन की बचत

परिवहन विभाग की इस पहल से विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है. अब उन्हें छोटी-छोटी प्रक्रियाओं के लिए जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा. अधिकारियों का कहना है कि इस व्यवस्था से लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सुगम होगी तथा अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके क्षेत्र में ही उपलब्ध कराया जा सकेगा.

इसे भी पढ़ें: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के पंचवर्षीय चुनाव का गजट नोटिफिकेशन जारी, 22 निर्वाचित सदस्यों के नाम अधिसूचित

Previous article फंड के अभाव में राज्यभर में 1.15 लाख अबुआ आवास का काम रुका, 994 करोड़ की जरूरत
Next article PMCH प्रिंसिपल की सफाई: स्वास्थ्य मंत्री के दौरे की नहीं थी सूचना, इस कारण नहीं पहुंच सके कॉलेज?
Avatar Of Kumarvishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel