[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: पिता ने घूमने-फिरने के लिए रुपये नहीं दिये, तो घर में लगा दी आग

Dhanbad News: पिता ने घूमने-फिरने के लिए रुपये नहीं दिये, तो घर में लगा दी आग

0
Dhanbad News: पिता ने घूमने-फिरने के लिए रुपये नहीं दिये, तो घर में लगा दी आग

Dhanbad News: गोविंदपुर थाना अंतर्गत जंगलपुर कब्रिस्तान के निकट रहने वाले साबिर अंसारी के पुत्र इमरान अंसारी (19) ने रविवार को अपने ही घर में आग लगा दी, जिससे घर में नगदी सहित डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गयी. इमरान की मां आमना खातून के अनुसार उसके पिता से घूमने-फिरने के लिए इमरान ने एक हजार रुपये की मांग की थी, पिता ने बिना काम का पैसा देने से इंकार कर दिया. उसके बाद एसबेस्टस के बने घर में उसने आग लगा दी. आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तक तक सारा सामान जल गया था. आमना ने बताया कि बेटे ने आग उस समय लगायी, जब उसके पिता टेंपो लेकर घर से निकला हुआ था. कहा कि आग लगाने के बाद वह हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घूमने लगा. कहा कि जो मना करेगा, उस पर वार कर देंगे, इसलिए किसी ने हिम्मत नहीं जुटायी. कहा कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास मिला है, उसके निर्माण के लिए पहली किस्त में जो भी पैसा मिला था, वह भी सामान के साथ जल गया. समाचार लिखे जाने तक पुलिस को सूचना नहीं दी गयी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel