[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद झारखंड के गोमो में गेहुंअन सांप से खेलना सर्पमित्र को पड़ा भारी, हो गयी मौत

झारखंड के गोमो में गेहुंअन सांप से खेलना सर्पमित्र को पड़ा भारी, हो गयी मौत

0
झारखंड के गोमो में गेहुंअन सांप से खेलना सर्पमित्र को पड़ा भारी, हो गयी मौत
स्नैक सेवर अमित गुप्ता. फोटो : प्रभात खबर

Snake Bite News: झारखंड के गोमो में गेहुंअन सांप से खेलना सर्पमित्र को भारी पड़ गया. सांप ने उसे काट लिया और उसकी मौत हो गयी. मृतक सर्पमित्र का नाम अमित गुप्ता उर्फ फुचन (35) है. फास्ट फूड बेचने वाला फुचन स्नैक कैचर भी था. धनबाद जिले के गोमो के जीतपुर स्थित सुंदरी विला निवासी स्नैक सेवर/कैचर अमित की शनिवार की रात सर्पदंश से मौत हो गयी.

सांपों को बचाने का भी काम करता था अमित गुप्ता

अमित गुप्ता सांपों को निकालने और बचाने का भी काम करता था. उसने शनिवार को 2 दूधिया गेहुंअन सांप पकड़े थे. अंधेरा होने के कारण उन्हें जंगल में छोड़ने जाने की बजाय दोनों सांपों को घर ले आया. रविवार सुबह दोनों सांपों को जंगल में छोड़ना था. घर आने के बाद उसने सांपों के साथ खेलना शुरू कर दिया.

Snake Bite News: घर के लोगों को नहीं दी सर्पदंश की जानकारी

इस दौरान घर के लोगों ने उसे बार-बार मना किया कि वह सांप के साथ न खेले, लेकिन वह माना नहीं. एक हाथ में सांप लेकर दूसरे हाथ से वीडियो बना रहा था. इसी दौरान जहरीले सांप ने अमित को डंस लिया. सर्पदंश की जानकारी घर वालों को देने की बजाय उसने स्वयं अपना उपचार शुरू कर दिया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान हो गयी मौत

तबीयत बिगड़ने लगी, तो अमित तो घर वालों ने गोमो के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया. चिकित्सकों ने उसे धनबाद रेफर कर दिया. शनिवार देर रात एसएनएमएमसीएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. शव जीतपुर आते ही मुहल्ले में मातम पसर गया. रविवार को उसका अंतिम संस्कार जमुनिया नदी के तट पर किया गया.

इसे भी पढ़ें

Snake Bite: कोल्हान में सर्पदंश के सबसे अधिक मामले, केवल डेढ़ साल में इतनी अधिक मौतें, आंकड़े देख चौंक जायेंगे आप

झारखंड में सांप काटने से 13 साल की बच्ची की मौत, झाड़-फूंक ने ले ली मासूम की जान, भूलकर भी नहीं करें ये गलती

शादी के दो सप्ताह बाद जहरीले सांप के काटने से तेंतुलटांड़ के युवक की मौत

Palamu News: सर्पदंश से दो सगे भाइयों की मौत, पिता की हालत गंभीर, मृत बच्चों का झाड़-फूंक करा रहे थे परिजन

Previous article India vs Bangladesh: भारत ने बांग्लादेश के दावों को किया खारिज, शेख हसीना के भड़काऊ बयान पर आई पड़ोसी देश की प्रतिक्रिया
Next article पंकज मार्केट के पास से दो संदिग्धों को पुलिस ने लिया हिरासत में
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel