[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद सिंदरी के अविनाश से मारपीट कर देवघर में स्कॉर्पियो लूटी

सिंदरी के अविनाश से मारपीट कर देवघर में स्कॉर्पियो लूटी

0
सिंदरी के अविनाश से मारपीट कर देवघर में स्कॉर्पियो लूटी

सिंदरी.

देवघर जिले के पालोजोरी थाना क्षेत्र में डुमरिया गांव के पास सोमवार की रात करीब 10ः45 बजे अपराधियों ने काले रंग की एक स्काॅर्पियो (जेएच 04जेड 2452) लूट ली. सिंदरी निवासी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि वह अपनी स्काॅर्पियो से देवघर पूजा करने जा रहे थे. असना-डुमरिया गांव के पास लघुशंका के लिए रुके. जैसे ही वह गाड़ी में बैठे, तभी पांच से छह की संख्या में आये बदमाशों ने उन्हें वाहन में साथ ले जाने की बात कही. मना करने पर युवकों ने जबरन गेट खोल कर अविनाश कुमार सिंह व उसके चालक के साथ रॉड से मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसके बाद वाहन को लेकर पहाड़गोड़ा की ओर भाग निकले. अविनाश सिंह ने बताया कि सभी बदमाश युवा थे और हाथ में लोहे की रॉड सहित अन्य हथियार लिये हुए थे. अविनाश कुमार बिहार के गया में अल्ट्रासाउंड लैब चलाते हैं. घटना के बाद उसने अपने दोस्तों की मदद से मामले की जानकारी पालोजोरी थाना को दी. थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि स्काॅर्पियो सवार दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel