Dhanbad News: 151 निसान के साथ श्याम भक्त पहुंचे झरिया धाम
श्याम प्रेमी परिवार की ओर से गुरुवार को हीरक स्क्वायर मेमको मोड़ से बाबा श्याम की भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर बाबा के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा इलाका श्याममय हो गया
By ASHOK KUMAR |
January 30, 2026 2:27 AM
धनबाद.
श्याम प्रेमी परिवार की ओर से गुरुवार को हीरक स्क्वायर मेमको मोड़ से बाबा श्याम की भव्य निसान यात्रा निकाली गयी. इस अवसर पर बाबा के जयकारे और भक्ति गीतों से पूरा इलाका श्याममय हो गया. यहां से यात्रा झरिया धाम के लिए रवाना हुई. इसमें प्रभु श्याम का 151 निशान लेकर कतारबद्ध चल रहे भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था. निसान यात्रा का मुख्य आकर्षण बाबा श्याम का भव्य दरबार रहा, जिसे विशेष रूप से एक रथ पर सजाया गया था. कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष गोयल, गणेश अग्रवाल, अमूल्य मुरारका, प्रियम गोयनका, सुनील मित्तल, बीरेंद्र अग्रवाल, अनिकेत अग्रवाल, मुकुंद अग्रवाल, राजन अग्रवाल और अंकित अग्रवाल आदि का सराहनीय योगदान रहा....
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 9:59 AM
July 5, 2026 5:42 PM
July 4, 2026 10:30 PM
July 4, 2026 2:51 PM
July 3, 2026 8:27 PM
July 2, 2026 6:28 PM
July 2, 2026 2:52 PM
July 1, 2026 6:33 PM
July 1, 2026 5:17 PM
July 1, 2026 3:04 PM
