[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धनबाद से गिरफ्तार

रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धनबाद से गिरफ्तार

0
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी देने वाला धनबाद से गिरफ्तार
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को धमकी मामले में रांची पुलिस ने की कार्रवाई.

Sanjay Seth Threat Case: केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को रांची पुलिस ने रविवार रात धनबाद से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हरिहरपुर थाना क्षेत्र के शर्मा कॉलोनी, गोमो निवासी नित्यानंद पाल के रूप में हुई है. पुलिस उससे रांची में पूछताछ कर रही है.

संजय सेठ को भेजा मैसेज – आप पर गोली चलेगी

कुछ दिनों पहले मंत्री संजय सेठ को मोबाइल पर कॉल आया. इसमें एक व्यक्ति ने खुद को कई लोगों का हत्यारा बताते हुए कहा कि अब अगला नंबर मंत्री (संजय सेठ) का है. इसके बाद आरोपी ने रक्षा राज्यमंत्री को एक धमकी भरा मैसेज भी भेजा. इसमें लिखा था, ‘आप पर गोली चलेगी.’

दिल्ली और रांची पुलिस से की गयी थी शिकायत

घटना की गंभीरता को देखते हुए मंत्री संजय सेठ ने तुरंत रांची और दिल्ली पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही रांची पुलिस हरकत में आयी. एक विशेष जांच टीम का गठन किया. जांच में तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पता चला कि धमकी देने वाला व्यक्ति गोमो के शर्मा कॉलोनी में रहता है.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

इसके बाद रांची पुलिस ने धनबाद पुलिस से संपर्क कर संयुक्त कार्रवाई की. छापेमारी के दौरान आरोपी घर पर नहीं मिला, लेकिन मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे धनबाद के एक अन्य स्थान से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि आरोपी की मानसिक स्थिति कैसी है. कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं. सुरक्षा एजेंसियां भी पूरे मामले पर नजर बनाये हुए है.

इसे भी पढ़ें

उत्तम यादव गिरोह के 4 पेशेवर अपराधी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार, लेवी वसूली की थी योजना

दुमका की बबीता पहाड़िया ने लिखी संघर्ष और उम्मीद की नयी दास्तान, JPSC में मिली 337वीं रैंक

झारखंड आ रहीं हैं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, धनबाद में 31 को होगा जोरदार स्वागत

Kal Ka Mausam: उत्तर-पूर्वी झारखंड के 13 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Previous article पुलिस छापेमारी में 63 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Next article शॉर्ट सर्किट से परेशान उपभोक्ताओं ने मुंगेर-सीताकुंड मार्ग को किया जाम
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel