धनबाद पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा करते हुए वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के खास गुर्गे सैफी अब्बास नकवी उर्फ मेजर की रिमांड अवधि पूरी हो गयी है. धनबाद पुलिस ने बंगाल से लाने के बाद तीन-तीन दिन के लिए उसे दो बार रिमांड पर लिया. मंगलवार को उसकी रिमांड अवधि पूरी हो रही है. इसके बाद धनबाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. रिमांड के दौरान सैफी ने कई अहम जानकारियां दी हैं, जिससे गैंग के नेटवर्क और काम करने के तरीके का खुलासा हुआ है.