[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद फुफवाडीह में गैर आबाद जमीन की घेराबंदी के विरोध में ग्रामीण गोलबंद

फुफवाडीह में गैर आबाद जमीन की घेराबंदी के विरोध में ग्रामीण गोलबंद

0
फुफवाडीह में गैर आबाद जमीन की घेराबंदी के विरोध में ग्रामीण गोलबंद

गोविंदपुर अंचल अंतर्गत मुर्गाबनी पंचायत के फुफुआडीह में गैर आबाद 31 एकड़ जमीन की दलाला द्वारा घेराबंदी किये जाने से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है. रविवार को खड़काबाद काली मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक बरवापूर्व के मुखिया प्रतिनिधि बबलू कुमार मंडल की उपस्थिति में हुई. मौके पर निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, मासस के केंद्रीय सचिव बबलू महतो आदि थे. ग्रामीणों ने पूर्व विधायक से कहा कि तेजा सिंह द्वारा गलत तरीके से गैर आबाद खाते की 9.97 एकड़ जमीन को खतियानी बना लिया है. इसकी घेराबंदी के साथ समूचे 31 एकड़ जमीन की घेराबंदी की तैयारी चल रही है. ग्रामीणों की बात सुनने के बाद पूर्व विधायक अरूप चटर्जी ने गोविंदपुर के सीआइ कुमार सत्यम भारद्वाज से बात की. विवादित जमीन पर सोमवार से घेराबंदी का काम रोकने, नए सिरे से जमीन की जांच तथा सीमांकन करने की मांग की. सीआइ ने इस बाबत उचित पहल करने की बात कही. मौके पर विक्की खान, आशुतोष बनर्जी, अजीत गोस्वामी, नयन कुंभकार, मनेश बाउरी, विवेक बाउरी, फिरोज शेख, इंतेक़ाम अली, सनातन बाउरी आदि थे. इधर, जमीन मालिक तेजा सिंह का कहना है कि नौ एकड़ 97 डिसमिल जमीन वर्ष 1973 में दाखिल खारिज हो चुका है. सरकारी रसीद भी कटता है. इसके बावजूद ग्रामीणों का विरोध करना गलत है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel