[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद बड़की बौआ स्कूल के पास साढ़े चार मीटर कम होगी आठ लेन की सड़क की चौड़ाई

बड़की बौआ स्कूल के पास साढ़े चार मीटर कम होगी आठ लेन की सड़क की चौड़ाई

0
बड़की बौआ स्कूल के पास साढ़े चार मीटर कम होगी आठ लेन की सड़क की चौड़ाई

मुख्य संवाददाता, धनबाद,

सूबे का पहला 461.90 करोड़ आठ लेन सड़क का काम लगभग 99 प्रतिशत पूरा हो गया है. रोड फर्नीचर, बिजली कनेक्शन व एक-दो जगह पर शिफ्टिंग के कारण मामला लटका हुआ है. जून माह में साज को हर हाल में आठ लेन सड़क हैंड ओवर करना है. लेकिन बड़की बौआ उत्क्रमित मध्य विद्यालय की शिफ्टिंग को लेकर मामला लटका हुआ है. साज के अनुसार आठ लेन सड़क से सटा है बड़की बौआ उत्क्रमित विद्यालय. शिफ्टिंग के लिए 47.50 लाख मुआवजा भी दिया गया, लेकिन अब तक शिफ्टिंग नहीं की गयी. जिला प्रशासन को भी इस संबंध में पत्र लिखा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. लिहाजा बड़की बौआ स्कूल के पास साढ़े चार मीटर सड़क की चौड़ाई कम करने का निर्णय लिया गया है. 40 मीटर की सड़क यहां घटकर 35.5 मीटर की हो जायेगी. यहां वन वे सर्विस लेन होगा. वर्ल्ड बैंक को पत्र लिखकर इसके लिए अनुमति मांगी गयी है. वर्ल्ड बैंक से अनुमति मिलने के बाद वन वे सर्विस लेन का काम पूरा कर लिया जायेगा. रोड फर्नीचर व बिजली का काम भी जुलाई तक पूरा कर लिया जायेगा.

आठ लेन सड़क पर लगेंगे पांच ट्रांसफॉर्मर, चार हो गये इंस्टॉल :

आठ लेन सड़क की स्ट्रीट लाइट अगले सप्ताह से जलने लगेगी. काकोमठ से गोलबिल्डिंग तक 20 किलोमीटर की दूरी में 63 केवीए के पांच ट्रांसफॉर्मर लगाये जा रहे हैं. बिजली विभाग की ओर चार जगहों पर ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल कर दिया गया. एक जगह जमीन विवाद के कारण मामला लटका हुआ है. हालांकि बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता ने दावा किया है कि विवाद सलटा लिया गया है. एक-दो दिनों में ट्रांसफॉर्मर इंस्टॉल कर दिया जायेगा. अगले सप्ताह स्ट्रीट लाइन में कनेक्शन दे दिया जायेगा. बतातें चले कि 20 किलोमीटर की सड़क पर लगभग 1100 स्ट्रीट लाइट लगाये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel