तोपचांची. तोपचांची थाना क्षेत्र के जीटी रोड स्थित लेदाटांड़ मोड़ के समीप सड़क के किनारे पंक्चर बना रहे खड़े ट्रक को धनबाद से बरही जा रही सवारी मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मैजिक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. मैजिक धनबाद से बरही सवारी लेकर जा रही थी. घटना में मैजिक सवार चालक इमरान व अन्य दो युवकों को गंभीर चोटें आयी है. तीनों युवक हजारीबाग जिला के बताया जा रहे हैं. घटना के बाद एनएचएआइ के कर्मियों घायलों को इलाज के लिए धनबाद भेज दिया. तोपचांची पुलिस ने मैजिक को जब्त कर लिया.