[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : क्षेत्रीय प्रबंधन ने टंडाबाड़ी के लोगों से मांगा जमीन का दस्तावेज

Dhanbad News : क्षेत्रीय प्रबंधन ने टंडाबाड़ी के लोगों से मांगा जमीन का दस्तावेज

0
Dhanbad News : क्षेत्रीय प्रबंधन ने टंडाबाड़ी के लोगों से मांगा जमीन का दस्तावेज

Dhanbad News : सोनारडीह की टंडाबाड़ी बस्ती में जमींदोज के बाद अवैध रूप से रह रहे लोगो का पलायन का दौर जारी है. लेकिन यहां के रैयत अब-भी घरों के सामानों को बाहर रख निगरानी कर रहे हैं. यहां गैस का निकलना निरंतर जारी है. निकल रही गैस के कारण दरारें बढ़ती जा रही है. मंगलवार दिन के तीन बजे के बाद बारिश व आंधी के कारण एक मिट्टी का खपरैल घर धंस गया. हालांकि इससे किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई. इधर, गोविंदपुर क्षेत्रीय कार्यालय में रैयतों के साथ क्षेत्रीय प्रबंधन ने वार्ता की. वार्ता में प्रबंधन ने कहा कि जिनकी जमीन व घर है. उसे जेआरडीए के तहत जमीन की कीमत के साथ घर के आकलन कर आवास दिया जायेगा. एक लाख व शिफ्टिंग का खर्च 50 हजार रुपये अतिरिक्त दिये जायेंगे. यह सभी जेआरडीए के तहत मिलेंगे. बशर्ते सभी रैय दस्तावेज जमा कर दें. प्रबंधन ने कहा कि जो अतिक्रमण कर यहां रह रहे हैं, उन्हें भी जेआरडीए के तहत बैलगड़िया में आवास दिया जायेगा. बीसीसीएल की ओर से शिफ्टिंग के लिए वाहन उपलब्ध कराया जायेगा. प्रबंधन ने कहा कि सुरक्षित ठिकाना ही सबसे उपयुक्त होता है. टंडाबाड़ी बस्ती हाय रिस्क जोन में है. प्रबंधन ने रैयतों से जल्द से जल्द सारे दस्तावेज जमा करने की अपील की. बैठक में जीएम विमला विजय कुमार, डिप्टी सीपीएम अमित कुमार महतो, एरिया सेल्स मैनेजर संजीव झा, भू-संपदा पदाधिकारी संदीप कुमार झा, प्रशासनिक पदाधिकारी अंकित श्रीवास्तव के अलावा ग्रामीणों में सुनील हाड़ी, धर्म हाड़ी, सूरज राम, रवि कुमार, संतोष सिंह, जेठू हाड़ी, सिमांतो लाल, राजेश, रोहित कर्मकार आदि थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel