[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद राजकमल, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, मिशन ऑफ नॉलेज, आइएसएल सुदामडीह ने जीत मैच

राजकमल, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, मिशन ऑफ नॉलेज, आइएसएल सुदामडीह ने जीत मैच

0
राजकमल, केंद्रीय विद्यालय नंबर वन, मिशन ऑफ नॉलेज, आइएसएल सुदामडीह ने जीत मैच

वरीय संवाददाता, धनबाद,

धनबाद जिला वाॅलीबाॅल संघ की ओर से आयोजित छह दिवसीय 24वीं अंतर विद्यालय स्व. पीएन कपूर अंडर-19 बालक ट्रॉफी व अंडर 14 बालक वालीबॉल लीग चैंपियनशिप का सोमवार को हीरापुर चिल्ड्रन पार्क स्थित वॉलीबॉल स्टेडियम में शुरू हुआ. इसमें धनबाद जिला के 21 स्कूलों के 260 छात्रों ने भाग लिया. चैंपियनशिप का उद्घाटन मैच में अंडर-19 बालक वर्ग में आइएसएल सुदामडीह ने अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर चिरकुंडा को 25:15, 25:17 से, डीएवी अलकुशा ने अग्रसेन सरस्वती विद्या मंदिर को 15:12, 15:13 से, डीएवी मॉडल स्कूल ने धनबाद पब्लिक स्कूल को 15:12, 15:13 से हरा दिया. वहीं अंडर 14 बालक वर्ग के मुकाबले में केंद्रीय विद्यालय धनबाद ने राजकमल को 15:13, 12: 15, 15:11 से, आइएसएल ने स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा को 16:14, 15:13 से, राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर धनबाद ने डीएवी अलकुशा को 15:12, 15:10 से, मिशन ऑफ नॉलेज ने स्वामी विवेकानंद स्कूल को 15:12, 15:10 से, स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर टुंडी ने धनबाद सिटी स्कूल को 15:12, 15:13 से हरा दिया. आज लीग के 12 मुकाबले तीन वॉलीबॉल कोर्ट में खेले गए. चैंपियनशिप का उद्घाटन संघ के कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद कपूर एवं वैभव सिन्हा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. समारोह में मुख्य रूप से वालीबाल संघ के महासचिव सूरज प्रकाश लाल, जितेन कुमार, संतोष कुमार सिंह, आलोक चौधरी, कौशल कुमार सिंह, गणेश कुमार, एके साहा, नीतू कुमारी, विजय श्रीवास्तव, प्रियंका सिंह, दीपक महतो, नीरज कुमार, राहुल तिवारी, लावण्य कुमार, त्रिदीप बनर्जी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel