[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद DHANBAD NEWS : धनबाद विस सीट पर राज सिन्हा की लगातार तीसरी जीत

DHANBAD NEWS : धनबाद विस सीट पर राज सिन्हा की लगातार तीसरी जीत

0
DHANBAD NEWS : धनबाद विस सीट पर राज सिन्हा की लगातार तीसरी जीत

धनबाद विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा तीसरी बार जीत हासिल की. राज सिन्हा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे को 48741 मतों से पराजित किया. राज सिन्हा को कुल 136336 वोट मिले. वहीं अजय दुबे को 87,595 वोट मिले. तीसरे नंबर पर जेएलकेएम के सपन कुमार मोदक रहे, उन्हें 16664 वोट मिले. धनबाद विधानसभा में कुल 18 प्रत्याशी थे. नोटा पर 1735 लोगों ने बटन दबाये. कृषि बाजार समिति में सुबह साढ़े आठ बजे से मतगणना शुरू हुई. पहले राउंड के रिजल्ट की घोषणा सुबह के 9.39 बजे की गयी. इसमें कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे को 3360 व भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा को 6184 वोट मिले. दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी राज सिन्हा ने बढ़त बनाये रखी. उन्हें कुल 12881 मत हुए. जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे को कुल 10828 मत मिले. तीसरे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे राज सिन्हा को पछाड़ते हुए आगे निकाल गये. तीसरे राउंड में अजय दुबे को कुल 22210 व राज सिन्हा को कुल 15933 मत प्राप्त हुए. चौथे राउंड में अजय दुबे ने अपनी बढ़त बनाये रखी और लगभग नौ हजार की छलांग लगाकर कुल 31383 मत प्राप्त किये. जबकि राज सिन्हा को चौथे राउंड में लगभग चार हजार वोट प्राप्त हुए, उनका कुल मत 19631 हो गया. पांचवें राउंड में भी अजय दुबे ने बढ़त बरकरार रखी. पांचवें राउंड के बाद अजय दुबे के कुल मत 34362 हो गये. जबकि राज सिन्हा को कुल 27998 वोट प्राप्त हुआ. छठे राउंड में अजय दुबे का कुल मत 37366 व राज सिन्हा का कुल मत 37075 रहा. सातवें राउंड में राज सिन्हा ने लगभग आठ हजार मतों की लंबी छलांग लगायी और अजय दुबे से आगे निकाल गये. इस राउंड के बाद राज सिन्हा का कुल मत 45013 व अजय दुबे का कुल मत 39763 हो गया. आठवें राउंड में राज सिन्हा ने बढ़त बरकरार रखी. इसमें राज सिन्हा का कुल मत 50066 व अजय दुबे का कुल मत 47114 हो गया. इसके बाद राज सिन्हा लगातार बढ़त बनाते हुए अजय दुबे को 48741 मतों से पराजित कर दिया. राज सिन्हा को कुल 136336 वोट मले जबकि अजय दुबे को कुल 87595 वोट मिले.

कोट

धनबाद की जनता ने लगातार तीसरी बार मुझ पर विश्वास जताया है. जनता का समर्थन, स्नेह और भरोसे का परिणाम है. यह जीत केवल मेरी नहीं बल्कि पूरे धनबाद की जीत है. धनबाद के विकास और प्रगति के नये आयामों तक ले जायेंगे. धनबाद की जनता के सपनों को साकार करना और शहर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाना मेरी प्राथमिकता रहेगी. निष्ठा और समर्पण के साथ जनता की लगातार सेवा करता रहूंगा, जो काम अधूरे रह गये हैं, उसे पूरा करूंगा. जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है और इसे बनाये रखना मेरा सबसे बड़ा कर्तव्य है.

राज सिन्हा,

धनबाद विधायकधनबाद की जनता का फैसला शिरोधार्य है. जनता ने जो प्यार, स्नेह दिया उसके लिए दिल से आभार. धनबाद के लोगों की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेंगे. राज्य सरकार के समक्ष यहां की जनता के मुद्दों को उठाते रहेंगे.

अजय दुबे,

कांग्रेस प्रत्याशी, धनबाद

किसे कितना वोट मिला

राज सिन्हा (भाजपा) : 136336

अजय दुबे (कांग्रेस) : 87595सपन कुमार मोदक (जेएलकेएम) : 16664

सुबीना नाज(निर्दलीय) :1477अनाबरी खातून (बहुजन समाज पार्टी) :1248

कुमार कौशल (निर्दलीय) : 1110कृष्ण चंद्र सिंहराज (निर्दलीय) :1049

जनक साह गोंड (निर्दलीय) : 971लक्ष्मी देवी (निर्दलीय) : 860

गुड्डू कुमार धारी (पिपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया) : 810कैलाश कुमार बाउरी (निर्दलीय) :584

राम विनय सिंह (निर्दलीय) 479मो मुर्तूजा आलाम( लोकहित अधिकार पार्टी) :453

कुणाल कुमार (निर्दलीय) :427अखिलेश्वर महतो (निर्दलीय) : 393

सत्येंद्र कुमार महतो (नेशनल कांग्रेस पार्टी) :278विशाल बाल्मिकी (निर्दलीय) :252

उमेश पासवान ( निर्दलीय) :239

नोटा : 1735B

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel