[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद औसत से कम हुई बारिश, इसलिए तप रही धरती

औसत से कम हुई बारिश, इसलिए तप रही धरती

0
औसत से कम हुई बारिश, इसलिए तप रही धरती

धनबाद.

जिले में सालों बाद लगातार गर्मी का प्रकोप बरकरार है. इसका मुख्य कारण बारिश का नहीं होना है. आंकड़ों की मानें, तो जिले में औसत से बहुत ही कम बारिश रिकॉर्ड की गयी है. जो बारिश हुई भी है, वह भी अलग-अलग प्रखंडों में हुई है. कम बारिश होने के कारण गर्मी का असर बढ़ा हुआ है. धरती तप रही है. लोगों को इस बार अधिक गर्मी झेलनी पड़ रही है. फरवरी माह की बात करें, तो सिर्फ 8.1 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है. अधिकांश दिन किसी भी इलाके में बारिश नहीं हुई, जबकि औसतन 32.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी. हालांकि मार्च माह में स्थिति सुधरी और औसतन से अधिक बारिश हुई. मार्च में औसतन 18.36 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 45.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी.

अप्रैल में बारिश ही नहीं हुई

अप्रैल माह में बारिश ही नहीं हुई. इस माह 17.12 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन कृषि विभाग में वर्षापात का आंकड़ा शून्य दर्ज किया गया है. मई माह में औसतन के करीब बारिश रिकॉर्ड हुई है. इस माह औसतन 56.54 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, पर कुछ कम के साथ 56.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी है.

जून माह में अभी तक आंकड़ा खराब

जून माह की बात करें, तो जिले में औसतन 205.3 एमएम बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 15 जून तक सिर्फ 30.3 एमएम बारिश ही रिकॉर्ड की गयी है. मानसून के प्रवेश करने के बाद अगर अच्छी बारिश होती है, तो शायद स्थिति सुधरे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel