धनबाद. सरकारी स्कूलों में वार्षिक परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गयी. वहीं परीक्षा के पहले ही दिन व्यवस्था की पोल खुल गयी. पिछले साल की तरह ही इस बार भी अधिकांश विद्यालयों में प्रश्न पत्र कम पड़ गये. ऐसे में शिक्षकों को या तो सीआरपी से संपर्क कर प्रश्न मंगवाना पड़ा या फिर जेरॉक्स कराकर परीक्षा लेनी पड़ी. स्कूलों ने इसकी जानकारी पदाधिकारियों को भी दी है. जिले में प्रथम पाली की परीक्षा में एक लाख 70 हजार 502 विद्यार्थियों को शामिल होना था. इनमें से एक लाख 55 हजार 600 परीक्षार्थी शामिल हुए. वहीं दूसरी पाली में 51 हजार 35 विद्यार्थियों को शामिल होना था, इनमें से 47 हजार 140 विद्यार्थी ही शामिल हुए.