[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद हीट वेव के मरीजों को फौरन राहत पहुंचाने के लिए गठित होगी क्यूआरटी

हीट वेव के मरीजों को फौरन राहत पहुंचाने के लिए गठित होगी क्यूआरटी

0
हीट वेव के मरीजों को फौरन राहत पहुंचाने के लिए गठित होगी क्यूआरटी

वरीय संवाददाता, धनबाद,

स्वास्थ्य विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह ने हीट वेव को देखते हुए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) गठित करने का निर्देश सिविल सर्जन चंद्रभानु प्रतापन को दिया है. वह सोमवार को जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर रहे थे. प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि हीट वेव से मरीजों की मौत बर्दाश्त नहीं की जायेगी. हीट वेव से ग्रसित मरीजों के लिए उचित व्यवस्था पहले से मौजूद हो. कहा : आने वाले गुरुवार तक जिला अस्पताल समेत सभी स्वास्थ्य केंद्रों में हीट वेव से ग्रसित मरीजों के लिए अलग वार्ड, ओआरएस सेंटर निर्माण की जिम्मेदारी सिविल सर्जन की होगी. आइडीएसपी की टीम हीट वेव से ग्रसित मरीजों की संख्या व उन्हें मिलने वाले चिकित्सा सुविधा की मॉनिटरिंग करेगी. ऑनलाइन बैठक में सिविल सर्जन के अलावा स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी मौजूद थे.

आयुष्मान से प्राप्त होने वाली राशि से चिकित्सकों की होगी बहाली :

प्रिंसिपल सेक्रेटरी अजय कुमार सिंह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना से लगभग सभी अस्पतालों को जोड़ा जा चुका है. ऐसे में जिला के सिविल सर्जन की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा मरीजाें की इस योजना के तहत इलाज करायें. इससे अस्पताल को रेवेन्यू प्राप्त होगा. इस पैसे से जिला के अस्पताल जरूरत के अनुसार चिकित्सकों की बहाल कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel