[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को भेजा पहले का बकाया बिल, आक्रोश

Dhanbad News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को भेजा पहले का बकाया बिल, आक्रोश

0
Dhanbad News: प्रीपेड उपभोक्ताओं को भेजा पहले का बकाया बिल, आक्रोश

Dhanbad News: बिजली बिल को लेकर हजारों उपभोक्ता परेशानDhanbad News: प्रीपेड मीटर का उपयोग करने वाले हजारों उपभोक्ताओं को अचानक पहले का बकाया बिल भेजने से हड़कंप मच गया है. उपभोक्ताओं का कहना है कि वे पिछले माह तक समय पर बिजली बिल का भुगतान करते आ रहे थे. इसके बावजूद उन्हें पुराना बकाया बिल थमा दिया गया है. इससे मानसिक और आर्थिक रूप से परेशान हैं. बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब उपभोक्ताओं को पोस्टपेड मीटर से प्रीपेड मीटर में तब्दील किया गया था, उस समय पोस्टपेड मीटर का बकाया बिल नहीं वसूला गया था. अब पुराना बकाया इस माह के प्रीपेड बिल में जोड़कर उपभोक्ताओं को भेजा गया है. विभाग का तर्क है कि यह बकाया पहले से ही उपभोक्ताओं पर देय था, जिसे अब समायोजित किया गया है.

बिना सूचना के बकाया जोड़ने का आरोप

उपभोक्ताओं का आरोप है कि प्रीपेड मीटर लगाने के समय उन्हें यह जानकारी नहीं दी गयी थी कि उनके पोस्टपेड कनेक्शन पर कोई बकाया है. प्रीपेड सिस्टम में उपभोक्ता पहले ही भुगतान कर बिजली का उपयोग करते हैं. ऐसे में अचानक बकाया बिल भेजना अनुचित है. उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि उस समय उन्हें बकाये की जानकारी दी जाती, तो तत्काल उसका भुगतान कर देते. कुछ उपभोक्ताओं को तो एकमुश्त बड़ी राशि जमा करने का नोटिस मिला है, जिससे उनमें आक्रोश व्याप्त है.इसको लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है. कई इलाकों में उपभोक्ता विभाग के खिलाफ आवाज उठाने की तैयारी कर रहे हैं. उनका कहना है कि विभाग की लापरवाही का खामियाजा आम जनता क्यों भुगते.

अधिकारियों की चुप्पी पर सवाल :

इस मामले में बिजली विभाग के अधिकारियों की चुप्पी को लेकर उठ रहा है. उपभोक्ताओं द्वारा बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई जवाब नहीं मिल रहा है. इससे भ्रम की स्थिति है. उपभोक्ताओं की मांग है कि विभाग जल्द से जल्द स्थिति स्पष्ट करे और बिना पूर्व सूचना जोड़े गये बकाया बिल पर पुनर्विचार करे, ताकि आम लोगों को राहत मिले.

कनेक्शन प्रीपेड में कन्वर्ट होने के बाद जमा किया डेढ़ लाख, फिर भेजा 40 हजार का बिल

विनोद नगर के रहने वाले उपभोक्ता रमेश कुमार का बिजली कनेक्शन प्रीपेड में कन्वर्ट करने के बाद डेढ़ लाख रुपये का बिल थमाया गया था. उन्होंने उक्त बिल ऑनलाइन जमा कर दिया है. लेकिन इस माह फिर पोस्टपेड का बकाया राशि बताते हुए उन्हें 40 हजार का बिजली बिल भेज दिया गया है.

बोले अधिकारी

पोस्टपेड से प्रीपेड में कन्वर्ट करते वक्त बकाया राशि संबंधित मैसेज उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर पर भेजा गया था. बकाया वसूली का निर्णय मुख्यालय का है. सभी को बकाया का भुगतान करना होगा. इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए उपभोक्ता बिजली विभाग के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं.

एसके कश्यप, अधीक्षण अभियंता, जेबीवीएनएलB

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel