[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद हाल धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों का : जमीन पर बैठे थे बच्चे, सेविका नदारद

हाल धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों का : जमीन पर बैठे थे बच्चे, सेविका नदारद

0
हाल धनबाद के आंगनबाड़ी केंद्रों का : जमीन पर बैठे थे बच्चे, सेविका नदारद
आंगनबाड़ी केंद्र में जमीन पर बैठे बच्चे. फोटो : प्रतीक

Prabhat Khabar Ground Report: धनबाद जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर करने की कोशिश लगातार जारी है. सभी भवनों को मॉडल बनाने की योजना है. एक केंद्र को इस रूप में लाया भी गया है. जिला प्रशासन की लगातार कवायद के बीच क्या हाल है, शहरी क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्रों का. सोमवार को यह जानने की कोशिश की हमारे छायाकार प्रतीक पोपट ने. आप भी पढ़ें कैमरा लेकर पहुंचे हमारी टीम ने वहां क्या-क्या देखा.

शास्त्री नगर-2 का आंगनबाड़ी केंद्र – समय 11:20 बजे

प्रभात खबर की टीम जब शास्त्री नगर-2 के आंगनबाड़ी (केंद्र संख्या 251) पहुंची, तो वहां पर बच्चे बरामदे में जमीन पर बैठे मिले. कुछ ने विभाग द्वारा दिया गया हुडी पहना था, तो कुछ ऐसे ही आये थे. बरामदे में दरी नहीं थी. उस वक्त वहां पर सेविका नहीं थीं. इस केंद्र में दो कमरे हैं. एक कमरे में दरी बिछा हुआ था. सहायिका ने बताया कि सेविका किसी काम से गयी हैं. बुलाने पर वो आयीं. बच्चों के ठंड में बाहर फर्श पर बैठने के संबंध में पूछने पर कहा कि वो खेल रहे हैं. अंदर पूरी व्यवस्था है.

शास्त्री नगर चंदा मामा प्ले आंगनबाड़ी केंद्र – समय 11 बजे

शास्त्री नगर चंदा मामा प्ले आंगनबाड़ी केंद्र (कोड 20354031001) में बच्चे प्लास्टिक के बोरे पर बैठे मिले. केंद्र की सेविका जयंती देवी, सहायिका सोनामती देवी व पोषण सखी वीणा कुमारी उपस्थित थीं. यहां बच्चों को अनौपचारिक शिक्षा दी जा रही थी. केंद्र का कमरा काफी छोटा होने के कारण बच्चों सहित वहां कार्यरत कर्मियों को भी परेशानी हो रही थी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Prabhat Khabar Ground Report: बच्चों को दरी पर बैठाना है – स्नेहा

जिला समाज कल्याण पदाधिकारी स्नेह कश्यप ने कहा कि बच्चों को जमीन पर बैठाने की जांच करायी जायेगी. विभाग बच्चों के बैठने के लिए दरी उपलब्ध करायी जाती है. अगर दरी नहीं है, तो पदाधिकारी से मिलकर दरी की मांग करनी चाहिए.

Prabhat Khabar Ground Report Dhanbad Me Aganwadi Kendra Ka Haal Jharkhand
बरामदे में जमीन पर बैठे बच्चे. फोटो : प्रभात खबर

अब सुबह 9 से 1 बजे तक खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र

आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन गर्मी और सर्दी के मौसम में अलग-अलग होता है. मार्च से अप्रैल तक सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक, मई से जून तक सुबह 7 से 11 बजे तक, जुलाई से नवंबर तक सुबह 8 बजे से 1 बजे तक और दिसंबर से फरवरी तक सुबह 9 से 1 बजे तक केंद्रों का संचालन होता है. विभाग ने इसकी सूचना भेज दी है, पर 1 दिसंबर को इसका पालन नहीं किया गया.

इसे भी पढ़ें

Dhanbad News: आंगनबाड़ी केंद्र से शुरू होता है बच्चे का प्रारंभिक जीवन : ढुलू महतो

ढाब गांव में आंगनबाड़ी केंद्र नहीं, शिक्षा से वंचित हो रहे हैं नौनिहाल

आंगनबाड़ी केंद्र संख्या दो पर पानी का अभाव, भोजन बनाने में हो रही परेशानी

आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका की अनुपस्थिति से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

Previous article SNMMCH Dhanbad: स्ट्रेचर नहीं मिला, आधे घंटे तक ऑब्जर्वेशन रूम के फर्श पर पड़ी रही महिला
Next article Aaj Ka Panchang 2 December 2025: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष द्वादशी उपरांत त्रयोदशी तिथि, जानें पंचांग में शुभ-अशुभ समय
Avatar Of Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel