[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद 60 अस्पतालों में मतदानकर्मियों ने लिए इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था

60 अस्पतालों में मतदानकर्मियों ने लिए इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था

0
60 अस्पतालों में मतदानकर्मियों ने लिए इलाज की नि:शुल्क व्यवस्था

वरीय संवाददाता, धनबाद.

लोकसभा चुनाव के दौरान मतदान कार्य से जुड़े अधिकारियों व कर्मियों की तबीयत बिगड़ने पर समुचित इलाज की व्यवस्था जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से की गयी है. इसके लिए जिलेभर के 60 निजी व सरकारी अस्पतालों में मतदान कार्य से जुड़े कर्मियों के नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए 25 मई की रात 12 बजे तक एसएनएमएमसीएच, सदर अस्पताल, विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र समेत जिले के निजी अस्पतालों में बेड रिजर्व रहेंगे.

इन अस्पतालों में रिजर्व किये गये हैं बेड :

आरोग्य नर्सिंग होम, आशीर्वाद पॉली क्लीनिक, असर्फी अस्पताल, अलकारी देवी अस्पताल, एशियन द्वारकादास जालान अस्पताल, सीएचसी बाघमारा, सीएचसी बलियापुर, सीएचसी झरिया, सीएचसी निरसा, सीएचसी तोपचांची, सीएचसी, सीएचसी गोविंदपुर, चौधरी नर्सिंग होम, धनबाद नर्सिंग होम, डॉ. ज्योतिर भूषण हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर, आइकॉन क्रिटिकल केयर, जेपी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जिमसार हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल, नामधारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पार्क क्लिनिक, पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, प्रगति मेडिकल एंड रिसर्च सेंटर, पूजा नर्सिंग होम, समरेंद्र नाथ चक्रवर्ती मेमोरियल नर्सिंग होम, सर्वमंगला नर्सिंग होम, श्रीराम अस्पताल, सनराइज अस्पताल, सूर्योदय नर्सिंग होम व मैटरनिटी सेंटर, सुयश क्लीनिक, सीएचसी केंदुआडीह, सीएचसी सिंदरी, एसजेएएस अस्पताल, शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, चंद्रमुखी अस्पताल, मेडी अस्पताल, मातृ सदन, निचितपुर अस्पताल, स्पेक्ट्रम अस्पताल, मेयो अस्पताल, कैलाश अस्पताल, श्री जगरनाथ अस्पताल, एएसजी अस्पताल, नयनदीप आइ हॉस्पिटल, झारखंड डायबिटिक एंड आइ सेंटर, श्रेष्ठ नेत्रालय, डिवीजनल रेलवे हॉस्पिटल, आइरिस आइ हॉस्पिटल, एसपी माइंस एरिया हॉस्पिटल, क्षेत्रीय हॉस्पिटल मुग्मा, सेंट्रल हॉस्पिटल, यशलोक हॉस्पिटल, एमआइ रूम, अविनाश हॉस्पिटल, नयनसुख नेत्रालय, सेंगर लाइफ केयर हॉस्पिटल, दृष्टि आइ हॉस्पिटल, आम्रपाली सिटी हॉस्पिटल, संजीवनी नर्सिंग होम, सदर अस्पताल.

जिलेभर में 65 एंबुलेंस किए गए हैं तैनात :

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला के अस्पतालों के साथ-साथ विभिन्न स्वास्थ्य केंद्र व सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्थित मतदान केंद्रों में एंबुलेंस की तैनाती की गयी है. 108 एंबुलेंस के 29 वाहन व 36 निजी एंबुलेंस को विभिन्न जगहों पर तैनात किया गया है. सभी एंबुलेंस में चालक व पारा मेडिकल कर्मियों की तैनाती की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel