[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, एक फरार

हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, एक फरार

0
हत्या के तीन आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, एक फरार

गोमो.

तोपचांची पुलिस ने कटहराटांड़ निवासी भोला दास की हत्या मामले में आरोपी राजू दास, उसकी मां खिरिया देवी व बहन लक्ष्मी कुमारी को गिरफ्तार कर बुधवार को धनबाद जेल भेज दिया. वहीं एक आरोपी मृतक का ममेरा भाई बीसीसीएलकर्मी दीनदयाल दास फरार है. विदित हो कि मंगलवार की दोपहर आपसी विवाद में ममेरे भाई व उसके पुत्र ने भोला दास की हत्या कर दी थी. पुलिस ने एक आरोपी राजू दास को मंगलवार की रात उसके गांव से गिरफ्तार किया था. वहीं घटना के बाद खिरिया देवी व लक्ष्मी कुमारी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. पूछताछ व मेडिकल के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया. इधर, मृतक भोला दास का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद उसके परिजनों को सौंप दिया. परिजनों ने जोरिया में शव का अंतिम संस्कार किया. मालूम हो कि भोला दास तथा दीनदयाल दास के बीच पहले से विवाद चल रहा था. पानी विवाद को लेकर दीनदयाल दास, राजू दास व अन्य ने बैट व टांगी से हमला कर भोला दास की हत्या कर दी थी. इधर, तोपचांची इंस्पेक्टर सह थानेदार संजय कुमार ने बताया कि मामले में राजू दास ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. तीन आरोपियों को जेल भेजा गया है. एक फरार है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel