[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : मां के खाते में भेजता था रंगदारी का पैसा, सैफी की चालाकी पर पुलिस की नजर

Dhanbad News : मां के खाते में भेजता था रंगदारी का पैसा, सैफी की चालाकी पर पुलिस की नजर

0
Dhanbad News : मां के खाते में भेजता था रंगदारी का पैसा, सैफी की चालाकी पर पुलिस की नजर

Dhanbad News : वासेपुर के फरार अपराधी प्रिंस खान के साथी सैफी ने अपनी रंगदारी के पैसाें का ठिकाना लगाना शुरू कर दिया है. दुबई में रहते हुए सैफी ने धनबाद के कई व्यापारियों से रंगदारी का पैसा वसूला है और उस रुपये को अपनी मां के पास भेज रहा है. इसका पुलिस जांच में खुलासा हुआ है. पुलिस अब जल्द ही आगे कार्रवाई करने जा रही है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रिंस के साथ मिलकर सैफी ने भी अलग साम्राज्य स्थापित कर लिया है और लगातार लोगों को फोन कर रंगदारी की उगाही कर रहा है.

यूपी के जौनपुर में रहते हैं परिजन

जिले के एक वरीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रिंस खान अपने भाई गोपी खान, सैफी और मेजर के साथ दुबई के शारजाह में ठिकाना बनाये हुए है और सभी अलग अलग होकर धनबाद के बिजनेस मैन से रंगदारी उठा रहे हैं. जबकि हाल के दिनों में सैफी भी कई लोगों से अपने गुर्गों के सहारे रंगदारी उठाया और उन राशि को यूपी के जौनपुर में रहने वाली अपनी मां के खाते में ट्रांसफर किया है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी.

डिटेल खंगालना शुरू

पुलिस ने सैफी की मां के खाते से हुई लेनदेन के डिटेल्स खंगालने शुरू कर दिये हैं. प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये के लेनदेन का पता चला है. बताया जाता है कि यह मामला संगठित अपराध से जुड़ा है और इसमें अन्य लोगों की संलिप्तता से भी इंकार नहीं किया जा सकता.

पुलिस अब रुपया डालने वालों लोगों को पकड़ने के लिए जाल बिछा रही है. वहीं पुलिस को बैंक रिकॉर्ड और मोबाइल कॉल डिटेल्स मिले है. वहीं पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश कर लिया जायेगा.

जौनपुर जायेगी पुलिस

पुलिस अधिकारी सूत्रों ने बताया कि पुलिस को सभी तरह के डिटेल मिल चुके हैं. अब एक स्पेशल टीम बनाकर यूपी के जौनपुर भेजा जायेगा. जहां मामले की जांच होगी और जरूरत पड़ी तो पुलिस इस मामले में कानूनी कार्रवाई करेगी. जिससे इस तरह के अपराधियों पर शिकंजा कसा जा सकेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel