[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, बंगाल बोर्डर सील

मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, बंगाल बोर्डर सील

0
मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद, बंगाल बोर्डर सील

बंगाल से आने वाले वाहनों की सघन जांच

निरसा/चिरकुंडा.

निरसा विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण व भयमुक्त माहौल में मतदान को लेकर पुलिस-प्रशासन मुस्तैद है. चिरकुंडा, मैथन व पंचेत चेक पोस्ट के अलावा बंगाल बोर्डर पर चेकनाका बनाया गया है. बंगाल से आने व जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है. सभी चेकनाका पर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. मतदान को लेकर देर रात बंगाल बोर्डर को सील कर दिया गया है. मतदान समाप्त होने के बाद सील खोला जायेगा.424 मतदान केंद्रों पर डाले जायेंगे वोट : निरसा विधानसभा क्षेत्र के 424 से मतदान केंद्रों पर वोट डाले जायेंगे. निरसा प्रखंड में छह, एग्यारकुंड में चार तथा केलियासोल में चार सेक्टर बनाये गये हैं. 20 आदर्श बूथ बनाये गये हैं. आदर्श बूथों पर कारपेट बिछाने के साथ-साथ साज-सज्जा की गयी है. वोटरों के लिए स्वच्छ पेयजल व बैठने की व्यवस्था की गयी है. निरसा में 68 संवेदनशील व अति संवेदनशील बूथ हैं. 424 बूथों पर 41 सेक्टर मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है. शुक्रवार की सुबह से निरसा पॉलिटेक्निक स्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को रवाना किया गया. शाम चार बजे तक सभी बूथों पर मतदानकर्मी व पुलिस टीम पहुंची. एसएसपी एचपी जनार्दनन, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी, एसडीपीओ रजत मानिक बाखला, एडीएम सह एआरओ सादात अनवर, निरसा बीडीओ इंद्रलाल ओहदार, केलियासोल बीडीओ जय प्रकाश नारायण, एग्यारकुंड बीडीओ मधु कुमारी, थाना प्रभारी मंजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel