[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : सुपर स्पेशियलिटी में अगले माह से शुरू होगी प्लास्टिक सर्जरी, गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी व यूरोलॉजी की ओपीडी

Dhanbad News : सुपर स्पेशियलिटी में अगले माह से शुरू होगी प्लास्टिक सर्जरी, गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी व यूरोलॉजी की ओपीडी

0
Dhanbad News : सुपर स्पेशियलिटी में अगले माह से शुरू होगी प्लास्टिक सर्जरी, गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी व यूरोलॉजी की ओपीडी

– साक्षात्कार में तीन विभागों के चिकित्सक मिलने पर ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी – पहले से संचालित है न्यूरोसर्जरी व ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवा वरीय संवाददाता, धनबाद एसएनएमएमसीएच के समीप बने सुपर स्पेशियलिटी में अगले माह से प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी व गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी की ओपीडी सेवा शुरू की जायेगी. पिछले दिनों सुपर स्पेशियलिटी के विभिन्न विभागों के लिए हुए साक्षात्कार में इन तीन विभागों के लिए चिकित्सक मिलने पर अस्पताल प्रबंधन ओपीडी सेवा शुरू करने की तैयारी में जुट गया है. पहली बार एसएनएमएमसीएच के सुपर स्पेशियलिटी में प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी व गेस्ट्रोइंट्रोलॉजी से संबंधित चिकित्सा सेवा लोगों को मिलेगी. विशेषज्ञ चिकित्सक नहीं होने के कारण अबतक इन बीमारियों से जुड़े मरीजों का इलाज अस्पताल में नहीं होता था. बता दें कि सुपर स्पेशियलिटी के विभिन्न विभागों के विशेषज्ञ चिकित्सकों के लिए हुए साक्षात्कार में आठ डॉक्टरों के नाम का चयन कर सूची तैयार की गयी है. उपायुक्त के अनुमोदन के बाद चिकित्सकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जायेगी. इससे पहले एसएनएमएमसीएच प्रबंधन ओपीडी शुरू करने को लेकर अन्य तैयारियां करने में जुट गयी है. पहले से संचालित हैं न्यूरोसर्जरी व ऑन्कोलॉजी ओपीडी : सुपर स्पेशियलिटी में न्यूरोसर्जरी व ऑन्कोलॉजी की ओपीडी सेवा पहले से संचालित है. ऑन्कोलॉजी ओपीडी का संचालन डॉ संदीप कपूर वर्मा व न्यूरोसर्जरी ओपीडी का संचालन डॉ राजेश कुमार सिंह के द्वारा किया जा रहा है. चिकित्सकों के साक्षात्कार में न्यूरोसर्जरी के अन्य चिकित्सक भी शामिल हुए थे. सभी का नाम अस्पताल प्रबंधन द्वारा तैयार की गयी सूची में है. ऐसे में संभावना जतायी जा रही है कि आने वाले समय में मरीजों को न्यूरोसर्जरी से संबंधित इंडोर सेवा का लाभ भी मिलने लगेगा. कार्डियोलॉजी व नेफ्रोलॉजी के चिकित्सकों की तलाश : सुपर स्पेशियलिटी के लिए नौ अप्रैल को हुए साक्षात्कार में प्लास्टिक सर्जरी, यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, गैसट्रोइंट्रोलॉजी के चिकित्सक पहुंचे थे. कार्डियोलॉजी व नेफ्रोलॉजी विभाग के एक भी चिकित्सक नहीं आये. अब 23 अप्रैल को साक्षात्कार होगा. एसएनएमएमसीएच प्रबंधन कार्डियोलॉजी व नेफ्रोलॉजी के चिकित्सक की तलाश में जुट गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel