[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: जाम की समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, मुराईडीह चेकपोस्ट पर ट्रांसपोर्टिंग की ठप

Dhanbad News: जाम की समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, मुराईडीह चेकपोस्ट पर ट्रांसपोर्टिंग की ठप

0
Dhanbad News: जाम की समस्या को लेकर फूटा लोगों का गुस्सा, मुराईडीह चेकपोस्ट पर ट्रांसपोर्टिंग की ठप

Dhanbad News: प्रतिनिधि, बरोरा. बीसीसीएल बरोरा एरिया की एएमपी कोलियरी स्थित मुराइडीह चेक पोस्ट पर बुधवार को एमपीएल कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे हाइवा व रोड सेल वाहनों की एक साथ एंट्री से जाम की समस्या को लेकर स्थानीय ग्रामीणों व कोल कर्मियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा. जाम लगने के विरोध में आंदोलनकारियों ने ट्रांसपोर्टिंग ठप कर दी, जिससे बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आंदोलनकारी कोल कर्मी तथा ग्रामीणों का कहना था कि भारी वाहनों की अव्यवस्थित आवाजाही से कोल कर्मियों की हाजिरी प्रभावित होती है, वहीं स्कूली बच्चों और मरीजों को भी घंटों जाम में फंसना पड़ता है.

एमपीएल व रोड सेल के वाहनों की अलग-अलग समय पर एंट्री का निर्देश :

सूचना पर परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान मौके पर पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर समस्या की जानकारी ली. उन्होंने एमपीएल की हाइवा व रोड सेल वाहनों की एंट्री अलग-अलग समय पर कराने का निर्देश दिया. साथ ही एक सप्ताह के भीतर पुराने पुल होते हुए वैकल्पिक मार्ग चालू करने और एमपीएल वाहनों के लिए अलग प्रवेश द्वार की व्यवस्था का आश्वासन भी दिया. पीओ के हस्तक्षेप के बाद आंदोलन समाप्त हुआ और जाम खत्म हुआ. लोगों ने त्वरित कार्रवाई की सराहना की.

मौके पर मुखिया बिनोद महतो, दयाल महतो, अबोध सिंह, अनूप चौहान, सुभाष यादव, मोहन यादव, आशीष राय, प्रदीप मिस्त्री रामकृपाल सिंह, गोपाल ठाकुर, जय कुमार, दुर्गा बढ़ई, हरिश चावड़ा, श्रीदाम चटर्जी समेत कई ग्रामीण व कर्मी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel