[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: पंचकर्म भवन रास्ता विवाद फिर भड़का, अधिवक्ता व स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने

Dhanbad News: पंचकर्म भवन रास्ता विवाद फिर भड़का, अधिवक्ता व स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने

0
Dhanbad News: पंचकर्म भवन रास्ता विवाद फिर भड़का, अधिवक्ता व स्वास्थ्यकर्मी आमने-सामने

सदर अस्पताल परिसर स्थित पंचकर्म भवन के समीप दीवार बनाने के बाद अधिवक्ताओं और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच चल रहा विवाद गुरुवार को उग्र हो गया. दोनों पक्ष आमने-सामने आ गये. आरोप-प्रत्यारोप, नोकझोंक व कथित पत्थरबाजी की सूचना पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. पूरे घटनाक्रम के बाद बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जनरल बॉडी मीटिंग बुलाकर आगे की रणनीति तय करने की घोषणा की है. उधर, बार एसोसिएशन परिसर में अधिवक्ताओं की पेन-डाउन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही. इससे 46 कोर्ट में सभी प्रकार के मामलों की सुनवाई बाधित रही.

दिन के करीब 1.15 बजे शुरू हुआ विवाद

स्वास्थ्य विभाग की ओर से आरोप लगाया गया कि गुरुवार की दिन के करीब 1.15 बजे कुछ लोगों ने पंचकर्म भवन की दीवार को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया. विभागीय अधिकारियों के अनुसार, सूचना मिलते ही चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी मौके पर पहुंचे. इसके बाद विवाद और बढ़ गया. दावा किया गया कि इस दौरान चिकित्सकों और कर्मियों पर पत्थरबाजी भी की गयी. इससे अफरातफरी मच गयी. दावा किया गया कि चार लोगों को हल्की चोट भी लगी है. वहीं, अधिवक्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के आरोपों को निराधार बताया है. कहा कि वे लंबे समय से शांतिपूर्ण तरीके से पार्किंग की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही. उनका आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मियों ने पहले आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया. अधिवक्ताओं ने तोड़फोड़ व पत्थरबाजी से इनकार किया है. समाचार लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी थी.

सूचना पर पहुंचे अधिकारी

विवाद की सूचना मिलने के बाद एसडीएम लोकेश बारंगे, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर नौशाद आलम और धनबाद थाना प्रभारी मनोज पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने दोनों पक्षों से बातचीत कर मामला शांत कराया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर कर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया. स्थिति नियंत्रित होने के बाद एसडीएम लोकेश बारंगे बार एसोसिएशन के कार्यालय पहुंचे और वहां पदाधिकारियों से बातचीत की. अधिकारियों ने अधिवक्ताओं से संयम बरतने की अपील की. कहा कि किसी भी विवाद का समाधान कानून व संवाद के माध्यम से ही निकाला जायेगा. प्रशासन ने मामले को आपसी सहमति से सुलझाने का आश्वासन दिया.

बार एसोसिएशन : आज जनरल बॉडी मीटिंग में फैसला

पूरे घटनाक्रम के बाद बार एसोसिएशन ने घोषणा की है कि शुक्रवार को जनरल बॉडी मीटिंग बुलायी जायेगी. इस बैठक में अधिवक्ता आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे. बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी व महासचिव जितेंद्र कुमार का कहना है कि वे अपने सदस्यों की समस्याओं को लेकर गंभीर हैं और किसी भी निर्णय से पहले सभी की राय ली जायेगी. उन्होंने अधिवक्ताओं से संयम बरतने की अपील की है.

स्वास्थ्य विभाग : आपात बैठक, पुलिस पिकेट की मांग

पूरे घटनाक्रम के बाद विभिन्न चिकित्सा संगठनों की संयुक्त आपात बैठक गुरुवार शाम चार बजे सदर अस्पताल परिसर में आयोजित की गयी. बैठक में कर्मचारियों ने बताया कि वर्तमान हालात में कार्य करना संभव नहीं है. पंचकर्म भवन के कर्मियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. चिकित्सा संघ ने दोषियों की पहचान कर विधि-सम्मत कार्रवाई व अस्पताल परिसर में पुलिस पिकेट की स्थापना की मांग की.

क्या है पूरा विवाद

पंचकर्म भवन के पास रास्ते के उपयोग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर अधिवक्ताओं व स्वास्थ्य विभाग के बीच दीवार को लेकर मतभेद जारी है. 13 जनवरी की रात पंचकर्म भवन के पास दीवार खड़ी करने के बाद अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया. अधिवक्ताओं का कहना है कि न्यायालय परिसर से जुड़े क्षेत्रों में पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने से उन्हें कठिनाई हो रही है. वहीं, स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि पंचकर्म भवन और आसपास के क्षेत्रों में मरीजों और एंबुलेंस की आवाजाही के लिए रास्ता व स्थान सुरक्षित रखना अनिवार्य है.

एसडीएम लोकेश बारंगे ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अधिवक्ताओं की सभी मांगों को सूना गया. अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया गया है कि अभी जो रास्ता उन्हें दिया गया है, उसमें भी सुविधाएं विकसित की जायेंगी. निर्माण कार्य कराया जायेगा. साथ ही आने वाले समय में जिला प्रशासन की ओर से पार्किंग की व्यवस्था पर भी विचार चल रहा है. उन्होंने अधिवक्ताओं से पेन डाउन स्ट्राइक को खत्म करने की अपील की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel