[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद dhanbad news अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

dhanbad news अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

0
dhanbad news अज्ञात वाहन की चपेट में आकर युवक की मौत

कतरास थाना क्षेत्र के कोलडंप श्यामडीह के निकट एक बाइक शो रूम के पास शुक्रवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे निकट के निचितपुर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक तोपचांची थाना क्षेत्र के मतारी ग्राम के विपिन ठाकुर उर्फ बबलू ठाकुर (42) था. सूचना पर मृतक के पिता भोलानाथ ठाकुर व अन्य परिजन पहुंच कर शव से लिपट कर दहाड़ मारकर रोने लगे. बताया जाता है कि वह पहले मैथन में सैलून की दुकान में काम करता था. वहां काम छूटने के बाद महीनों से वह कतरास के ग्रामीण इलाकों में घूम-घूम कर लोगो की हजामत करता था. शुक्रवार की शाम को कतरास से वह अपनी बाइक जेएच10सी एच-6805 से अपने घर मतारी जा रहा था. इसी बीच अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. उससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. सूचना मिलने पर कतरास पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक को अपने साथ थाना ले आयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel