मारपीट में घायल युवक की अस्पताल में मौत
गत 20 मार्च को तोपचांची में हुई मारपीट के मामले में शुक्रवार को एक घायल व्यक्ति की मौत हो गयी.
जमीन विवाद को लेकर 20 मार्च को हुई थी घटना
नौ नामजदों पर केस दर्ज : 20 मार्च को लेदाटांड़ गांव के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी. घटना में एहतशाम सहित कई घायल हो गये थे. इधर, मृतक के पिता अब्दुल सलाम अंसारी ने तोपचांची थाना में मो महमूद अंसारी, शानदार अंसारी, दिलदार अंसारी, सनाउल अंसारी, तसरुदीन अंसारी, खुर्शीद अंसारी, अशरफ अंसारी, दिलशाद अंसारी, शमसुद्दीन अंसारी समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.
