[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद कतरास में शक्तिपुंज की चपेट में आकर युवक की मौत

कतरास में शक्तिपुंज की चपेट में आकर युवक की मौत

0
कतरास में शक्तिपुंज की चपेट में आकर युवक की मौत

कतरास

. कतरास स्टेशन में शाम 6:00 बजे शक्तिपुंज एक्सप्रेस की चपेट में आने से 40 वर्षीय युवक सूरज भुइयां की मौत हो गयी. सूरज बरोरा का रहने वाला था. बताया जाता है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी. कतरास रेल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बुधवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंपा जायेगा. मृतक की पहचान उसके छोटा भाई आकाश भुइयां ने की है. सूरज पहले हाइवा में चालक था. वह अपने पीछे पत्नी व दो पुत्र छोड़ गये हैं.

होरलाडीह रेलवे ट्रैक पर अज्ञात महिला का शव मिला. बस्ताकोला.

बोर्रागढ़ ओपी क्षेत्र के होरलाडीह रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर पोल संख्या 325/जेएम19 के समीप रेलवे ट्रैक पर मगंलवार को दोपहर दो भाग में कटी एक अज्ञात महिला का शव मिला. सूचना मिलते ही आसपास के लोग काफी संख्या में शव देखने के लिए जुट गये. सूचना मिलने के बावजूद दो घंटे तक पुलिस व जीआरपी घटनास्थल पर नहीं पहुंची थी. स्थानीय लोगों ने बताया कि महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट मे आने से हुई है. महिला का सिर और धड़ अलग थे. बाद में बोर्रागढ़ ओपी पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया. बोर्रागढ़ ओपी प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि महिला की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel