Dhanbad News: टैक्स बकाया रखने वाले 500 वाहन मालिकों को नोटिस

Dhanbad News: निर्धारित समय में टैक्स भुगतान व दस्तावेज अद्यतन नहीं कराने पर होगी कार्रवाई : डीटीओ

By OM PRAKASH RAWANI | February 8, 2026 2:36 AM

Dhanbad News: जिला परिवहन विभाग की ओर से टैक्स बकाया रखने वाले 500 से अधिक कंस्ट्रक्शन इक्युपमेंट वाहन स्वामियों सहित निजी वाहन मालिकों को नोटिस जारी किया है. विभाग के अनुसार वाहन पोर्टल के अवलोकन के बाद टैक्स बकाया रखने वाले को नोटिस भेजा गया है. डीटीओ दिवाकर सी द्विवेदी ने बताया कि टैक्स बकाया होना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन है. साथ ही यह राजस्व क्षति का गंभीर विषय है. ऐसे वाहन स्वामियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने वाहन के टैक्स एवं अन्य कागजात शीघ्र अद्यतन कराना सुनिश्चित करें. सूची में शामिल बकायेदार वाहनों में 180 से अधिक वाहन किसी न किसी कंपनी के नाम पर पंजीकृत है. वहीं 320 से अधिक वाहन निजी स्वामित्व में दर्ज है. अधिकारियों के अनुसार कुछ वाहन ऐसे भी हैं, जिनका पंजीकरण बिहार राज्य का है. डीटीओ ने कहा कि निर्धारित समय में टैक्स भुगतान व दस्तावेज अद्यतन नहीं कराने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी.