[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : अध्यक्ष के चार और पार्षद के लिए 31 लोगों ने खरीदे पर्चे

Dhanbad News : अध्यक्ष के चार और पार्षद के लिए 31 लोगों ने खरीदे पर्चे

0
Dhanbad News : अध्यक्ष के चार और पार्षद के लिए 31 लोगों ने खरीदे पर्चे

Dhanbad News : चिरकुंडा. भारी अव्यवस्था के माहौल के बीच लोगों ने चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए चार व पार्षद पद के लिए 31 लोगों ने पर्चे खरीदे. दूसरे दिन भी एक भी लोगों ने नामांकन नहीं कराया. दो दिनों में अध्यक्ष पद के लिए कुल 10 व पार्षद के लिए 68 नामांकन फॉर्म खरीदे हैं. 11 बजे दिन में फॉर्म देने के लिए काउंटर तो खोल दिया गया लेकिन किसी भी काउंटर में नामांकन फॉर्म के साथ मार्गदर्शिका पुस्तिका व मतदाता सूची उपलब्ध नहीं करायी जा रही थी. पहले दिन फॉर्म लेने वाले वार्ड पद के कुछ प्रत्याशी मार्गदर्शिका पुस्तिका व मतदाता सूची लेने के लिए काउंटर पर पहुंचे, लेकिन उन्हें टाल मटोल जवाब मिला. कहा गया कि मतदाता सूची का पीडीएफ उपलब्ध करा दिया जा रहा है, स्वयं जेरॉक्स करा लें. इसको लेकर लोगों ने जब संबंधित निर्वाची पदाधिकारी से मिलना चाहा, तो गेट पर मौजूद दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारी ने नहीं मिलने नहीं दिया. बाद में मतदाता सूची दी गयी. नामांकन नहीं होने के कारण सभी निर्वाची पदाधिकारी अपने अपने कमरे में बैठे रहे अध्यक्ष पद के एआरओ केलियासोल बीडीओ व सीओ को एकाध बार काउंटर के पास घूमते देखे गये.

शपथ पत्र के अभाव में नहीं हुआ नामांकन :

धनबाद कोर्ट में वकीलों की हड़ताल से निकाय चुनाव में भाग लेने वाले वार्ड पार्षद व अध्यक्ष पद के प्रत्याशी परेशान रहे. नॉटरी का शपथ पत्र नहीं बन पाने के कारण वे नामांकन नहीं कर पा रहे हैं. इसके समाधान के लिए फॉर्म लेने वाले सभी लोग नप कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं कि कोई भी अधिकारी इसका रास्ता बताएं, लेकिन कोई निर्वाची पदाधिकारी किसी से नहीं मिल पा रहे थे. दूसरे दिन कुछ लोगों ने नामांकन की तैयारी कर रखी थी, लेकिन शपथ पत्र नहीं बन पाने के कारण वे नामांकन नहीं कर सके.

इन्होंने खरीदे अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म :

मंजू देवी अग्रवाल, नेहा झा, प्रिया सिंह,

साहिन परवीन

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel