[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद आवास निर्माण में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : डीडीसी

आवास निर्माण में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : डीडीसी

0
आवास निर्माण में गुणवत्ता से नहीं होगा समझौता : डीडीसी

गोविंदपुर

. डीडीसी सादात अनवर ने कहा कि गोविंदपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ-सीओ एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा. यदि घटिया सामग्री का इस्तेमाल और निम्न स्तरीय काम किया जा रहा है, तो संवेदक पर कार्रवाई होगी. उन्होंने विशेष प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता तथा गोविंदपुर बीडीओ जहीर आलम को दो दिनों में अलग-अलग जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है. ज्ञात हो कि प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह, पूर्व प्रमुख डीएन सिंह, 20 सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी, राजद नेता मोबिन अंसारी एवं कांग्रेस नेता अनिल कुमार साव व मोइन अंसारी ने डीडीसी को आवेदन देकर कहा है कि विशेष प्रमंडल की ओर से करीब 4.5 करोड़ की लागत से बीडीओ-सीओ एवं कर्मचारी आवास निर्माण में भारी गड़बड़ी की जा रही है. गुरुवार को प्रखंड प्रमुख निर्मला सिंह के नेतृत्व में भाजपा नेता बलराम साव, पंसस आसिफ अंसारी, कलीम अंसारी, मोइनुद्दीन काजी, मौसमी मोदी, नासिर अंसारी, अख्तर अंसारी, अनवर अंसारी, अखलाक अंसारी, अब्दुल मन्नाफ, अयूब अंसारी, राजेश शर्मा आदि ने भवन निर्माण कार्य का मुआयना किया गया था और गुणवत्तापूर्ण सामग्री आने तक काम बंद रखने को कहा था, लेकिन ठेकेदार मनमाने तरीके से काम कर रहा है.

रेजलीबांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण :

डीडीसी सादात अनवर ने लघु सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को गोविंदपुर रेजलीबांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण शुक्रवार को करने का निर्देश दिया है. कहा है कि मानसून आने के पूर्व तालाब के गहरीकरण का काम पूरा कर लिया जाए. काम प्राक्कलन के अनुरूप हो. उन्होंने कहा कि वह खुद भी तालाब का निरीक्षण करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel