[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें PHOTOS

राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें PHOTOS

0
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें PHOTOS
धनबाद में आयोजित राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाते बच्चे. फोटो : प्रभात खबर

National Yogasana Championship: इंडियन योगा फेडरेशन के तत्वाधान में धनबाद जिले में पहली बार राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन क्रेडो वर्ल्ड स्कूल आमाघाटा गोविंदपुर में किया गया. 3 दिन तक चलने वाली 43वीं राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में देश के 26 राज्यों के करीब 800 खिलाड़ी और 100 ऑफिशियल का जुटान हुआ. खिलाड़ियों ने योग के अलग-अलग आसन दिखाकर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया.

National Yogasana Championship Dhanbad
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें photos 6

रंगारंग कार्यक्रम के साथ हुआ उद्घाटन

प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को स्त्री रोग चिकित्सक संगीता करण एवं योग झारखंड के चेयरमैन रितेश शर्मा, उपाध्यक्ष ओम शर्मा, समाजसेवी अनुराग शर्मा, इंडियन योग फेडरेशन अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा, महासचिव मृणाल क्रांति चक्रवर्ती, कोषाध्यक्ष मीनमोय सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. योग पर आधारित कार्यक्रम की मेजबानी धनबाद पब्लिक स्कूल ने की.

National Yogasana Championship Dhanbad 1
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें photos 7

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सचिव ने कहा कि योग के क्षेत्र में धनबाद को पहचान देने-दिलाने में धनबाद पब्लिक स्कूल की अहम भूमिका है. झारखंड में ऐसे ही कई और स्कूल बनें, इसका प्रयास योग झारखंड करे. यह जानकारी योग झारखंड के महासचिव अरविंद कुमार ने दी.

National Yogasana Championship Dhanbad 2
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें photos 8

इन राज्यों के खिलाड़ी हुए शामिल

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले राज्यों में आंध्रप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, हरियाणा, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, मेघालय, ओडिशा, सिक्किम, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, हरियाणा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और मेजबान झारखंड की टीमें शामिल हैं.

National Yogasana Championship Dhanbad 3
राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता : 26 राज्यों के 800 खिलाड़ियों का धनबाद में हुआ जुटान, देखें photos 9

धनबाद की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आयोजन में इनका रहा अहम योगदान

प्रतियोगिता के आयोजन में चेयरमैन रितेश शर्मा, उपाध्यक्ष ओम शर्मा, लता देवी, कविता कुमारी, आलोक कुमार, विष्णु शंकर उपाध्याय सह आयोजन सचिव ब्यूटी कुमारी, महासचिव अरविंद कुमार, संयुक्त सचिव राहुल आनंद, रवि कुमार, अमित कुमार, अभिषेक पांडे, अभिमन्यु कुमार, मोनू कुमार, पिंटू कुमार, अंजली कुमारी, विनीता कुमारी व अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें

Dhanbad News : धनबाद में मंईयां सम्मान योजना की राशि बैंकों को ट्रांसफर

Dhanbad News : डीआइजी ने धनबाद के पुलिस अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, कहा- गंभीर अपराध पर करें त्वरित कार्रवाई

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel