[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News: मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से, वीडियो कॉल से की जाएगी मॉनिटरिंग

Dhanbad News: मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से, वीडियो कॉल से की जाएगी मॉनिटरिंग

0
Dhanbad News: मैट्रिक-इंटरमीडिएट की परीक्षा आज से, वीडियो कॉल से की जाएगी मॉनिटरिंग

मंगलवार से शुरू हो रही मैट्रिक व इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर सोमवार को न्यू टाउन हॉल में उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक की गयी. इस दौरान सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी, गश्ती दल दंडाधिकारी, स्टेटिक दंडाधिकारी तथा संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये. परीक्षा के दौरान सरकार के परीक्षा संचालन अधिनियम 2001 का अनुपालन सुनिश्चित किया जायेगा. वहीं हर केंद्र के शौचालय की सफाई, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, क्लास रूम में पंखे, पेयजल इत्यादि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये.

कंट्रोल रूम भी कार्यरत रहेगा

उपायुक्त ने कहा कि परीक्षा को लेकर कंट्रोल रूम भी कार्यरत रहेगा. कंट्रोल रूम से वीडियो कॉल कर सभी स्कूलों की निगरानी की जायेगी. अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे वरीय प्रभार में रहेंगे. कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्रनाथ ठाकुर कंट्रोल रूम के प्रभार में, जबकि जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा नोडल पदाधिकारी रहेंगे. परीक्षा के लिए स्टेटिक दंडाधिकारी, गश्ती दल प्रभारी दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. वहीं प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिका लाने- ले जाने के लिए वाहन, सुचारू यातायात व्यवस्था, सेंटर पर सीसीटीवी कैमरे आदि को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

पुलिस बल की रहेगी तैनाती

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि सभी सेंटरों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था रहेगी. प्रवेश से पहले छात्रों की ठीक से चेकिंग की जाएगी. दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारी भी रहेंगे. सभी को समय पर प्रश्न पत्र लेकर स्कूल पहुंचने एवं परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका लेकर समय पर स्ट्रांग रूम पहुंचने के निर्देश दिये गये हैं. सुगम यातायात के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की है.बैठक में उप विकास आयुक्त सन्नी राज, अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर हेमा प्रसाद, जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक झा, जिला शिक्षा अधीक्षक आयुष कुमार, डीएसपी सुमित कुमार के अलावा परीक्षा के लिए प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel