[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

0
विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत, हत्या का आरोप

कालूबथान ओपी क्षेत्र के लखियाबाद, काशीटांड़ का मामला

कालूबथान.

कालूबथान ओपी क्षेत्र के लखियाबाद के काशीटांड़ टोला में रविवार को निताई गोराईं की 24 वर्षीय पत्नी भादु गोराईं का शव पुलिस ने उसके घर से खटिया पर संदेहास्पद स्थिति में बरामद किया है. कालूबथान ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया. मृतका के पति निताई गोराईं ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी ने घर में पंखे के सहारे फांसी लगा कर अपनी जान दी है. घटना के बाद घर के सभी सदस्य फरार हैं. इधर, सूचना पाकर मृतका के मायके वाले काशीटांड़ पहुंचे. मायके वालों ने भादु की गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस छानबीन कर रही है.

मृतका ने चार पहले किया था प्रेम विवाह :

भादु गोराईं ने चार साल पहले निताई गोराईं के साथ खोकरापहाड़ी काली मंदिर में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में प्रेम विवाह किया था. मृतका के दो बच्चे एक दो साल का पुत्र व दूसरी छह माह की एक बेटी है. ओपी प्रभारी राजीव प्रकाश ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel