[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद Dhanbad News : छह यूनियनों की मान्यता का फैसला मतपेटी में बंद

Dhanbad News : छह यूनियनों की मान्यता का फैसला मतपेटी में बंद

0
Dhanbad News : छह यूनियनों की मान्यता का फैसला मतपेटी में बंद

Dhanbad News : तीन दिनों तक धनबाद रेल मंडल सहित इसीआर के पांचों डिवीजन में हुए मतदान मंडल के कुल 33 बूथ पर तीन दिनों में 80.27 प्रतिशत वोट पड़े और अब 12 दिसंबर को मतों की गिनती के बाद ही पता चलेगा कि किस यूनियन के सिर पर ताज सजेगा. मतदान की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद सभी यूनियन अपनी-अपनी जीत के दावे कर रही हैं. रांगाटांड़ में बनाया गया स्ट्रांग रूम : धनबाद रेलवे प्रशासन ने रांगाटांड़ स्थित सामुदायिक भवन को स्ट्रांग रूम बनाया है. वहां पर डिवीजन के 33 बूथों से मतपेटी पहुंचनी शुरू हो गयी है. शनिवार की सुबह तक सभी मतपेटी स्ट्रांग रूम पहुंचा दी जायेगी. स्ट्रांग रूम की सुरक्षा आरपीएफ के जिम्मे पर है. साथ ही स्ट्रांग रूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी ना हो.

इसीआरकेयू फिर मिलेगी मान्यता या नयी यूनियन मार ले जायेगी बाजी :

पूर्व मध्य रेल में इसीआरकेयू को मान्यता प्राप्त यूनियन का दर्जा है. कई वर्षों के दोबारा हुआ चुनाव में देखना होगा की इस बार भी इसीआरकेयू को मान्यता मिलती है या कोई दूसरा यूनियन के सिर पर ताज सजेगा. पांचों डिवीजन में जिस यूनियन को ज्यादा मत मिलेंगे, उन्हें ही मान्यता दी जाती है या इसमें रेलवे प्रशासन द्वारा मत के प्रतिशत के अनुसार भी मान्यता मिलती है. इस बार चुनाव में इस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन, इस्ट सेंट्रल रेलवे इम्पलाइज यूनियन, इस्ट सेंट्रल रेलवे मेंस कांग्रेस, पूर्व मध्य रेल मजदूर कांग्रेस, पूर्व मध्य रेलवे मजदूर संघ व स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन मैदान में हैं.

अंतिम दिन टोटल पड़े कितने वोट :

ऑडिटोरियम में 77.57 प्रतिशत, सेफ्टी कैंप में 74.4, टीआरडी ट्रेनिंग सेंटर में 78, डीआरएम बिल्डिंग में 83.18, कोचिंग में 82.34, कतरासगढ़ में 89.2, पाथरडीह में 86.17, गोमो में तीन स्थानों पर 83.86, 77.54 व 75.44 के अलावा चंद्रपुरा में 88.65 प्रतिशत मत डाले गये हैं.

रेलवे यूनियन के अंतिम दिन के कतरासगढ़ में पड़े सात वोट

कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन में शुक्रवार को तीसरे और अंतिम दिन भी रेलवे में मान्यता के लिए अलग-अलग छह यूनियन प्रत्याशियों के बीच मतदान किया गया. इसके साथ छह यूनियन का भविष्य मतदान पेटी में बंद हो गया. तीन दिनों में कुल 89.22 प्रतिशत मतदान पड़े. कतरासगढ़ में मतदाताओं की संख्या कुल 476 है. इसमें पहले दिन 302, दूसरे दिन 113 तथा अंतिम दिन मात्र सात मत पड़े. चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को लेकर पर्यवेक्षक डॉ दुर्गेश कुमार सहित छह सदस्य शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel