[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण के संकल्प को सफलीभूत करें : राज

भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण के संकल्प को सफलीभूत करें : राज

0
भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण के संकल्प को सफलीभूत करें : राज

विशेष संवाददाता, धनबाद,

धनबाद के विधायक राज सिन्हा ने कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता विकसित भारत निर्माण के संकल्प को सफलीभूत करने में लगे हैं. इस लोकसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत हासिल करने जा रही है. विधायक ने यह बातें शनिवार को यहां पार्टी कार्यालय में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही. अध्यक्षता भाजपा धनबाद जिला महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने की. समारोह में पूर्व जिलाध्यक्ष राज सिन्हा, सत्येंद्र कुमार, चंद्रशेखर सिंह, हरिप्रकाश लाटा, वरिष्ठ नेता अरुण झा, संतलाल प्रमाणिक को सम्मानित किया गया. धनबाद के विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं और कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से मंडित है. अंत्योदय के हमारे संकल्प ने सेवा,सुशासन और गरीब-कल्याण के स्वरूप में प्रभावी परिवर्तन लाए हैं. प्रदेश मंत्री सरोज सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम के बलबूते पर भाजपा को भारत की ही नहीं बल्कि दुनिया का नंबर वन राजनीतिक दल बनाया है. जिलाध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि आज पार्टी की उन सभी महान विभूतियों को नमन करने का दिन है, जिन्होंने वर्षों की अपनी कड़ी मेहनत,संघर्ष और त्याग से पार्टी को सींचकर इस ऊंचाई तक पहुंचाया है. पूर्व जिलाध्यक्ष तथा धनबाद लोकसभा के संयोजक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा संगठन है जिसे लाखों कार्यकर्ताओं ने अपने खून पसीने से सींचा है. पूर्व जिलाध्यक्ष हरि प्रकाश लाटा ने कहा कि आज संगठन की प्रेरक यात्रा हमारे वरिष्ठ नेताओं व कोटिशः कार्यकर्ताओं के तप, त्याग व समर्पण से संभव हुआ है. तारा देवी जी ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने भाजपा को करोड़ों देशवासियों की आशा और आकांक्षा का सशक्त माध्यम बनाया है.

कौन-कौन थे मौजूद :

समारोह को भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रियंका पाल, संजीव अग्रवाल, जिला महामंत्री रवि सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष मानस प्रसून, संजय झा, वीरेंद्र हांसदा,धनेश्वर महतो, कन्हैया पांडे, मिल्टन पार्थ सारथी, गौरचंद बाउरी, योगेन्द्र यादव, राज किशोर जेना, स्वरूप भट्टाचार्य, रमा सिन्हा, प्रियंका रंजन, संतोषी आनंद, अजय दुबे सहित कई नेताओं ने संबोधित किया. समारोह का संचालन महामंत्री नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन ग्रामीण जिलाध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने किया.

सिंह मेंशन में लगाया झंडा :

भाजपा के 44 वें स्थापना दिवस पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने अपने आवास पर संगठन का झंडा फहराया व समस्त कोयलांचल वासियों समेत पूरे देश वासियों को अपनी बधाई व शुभकामनाएं दी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel