[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home झारखण्ड धनबाद ऑनलाइन करें रेल क्वार्टरों से जुड़ी शिकायत, फीडबैक भी दे सकेंगे

ऑनलाइन करें रेल क्वार्टरों से जुड़ी शिकायत, फीडबैक भी दे सकेंगे

0
ऑनलाइन करें रेल क्वार्टरों से जुड़ी शिकायत, फीडबैक भी दे सकेंगे

संवाददाता, धनबाद

रेलवे बोर्ड की ओर से रेलवे क्वार्टरों के रख-रखाव व मरम्मत के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जायेगी. इसके लिए एप्प तैयार किया गया है. इसका नाम ‘रेलवे बिल्डिंग मेंटेनेंस सिस्टम‘ रखा गया है. इस एप्प के माध्यम से रेलकर्मचारी अपने आवासीय क्वार्टर के रख-रखाव व मरम्मत कार्यों से संबंधित शिकायतों को मोबाइल से ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे. हर तरह की शिकायत कर पायेंगे. यह एप्प के माध्यम से आवासीय रेलवे क्वार्टरों से संबंधित विभिन्न प्रकार की शिकायत दर्ज कराने, कर्मचारियों को दर्ज शिकायत के समाधान के लिए सुविधाजनक तिथि चुनने की सुविधा, शिकायत पर नजर रखने तथा शिकायतों के समाधान पर फीडबैक देने की सुविधा रहेगी. इसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है.

क्या है व्यवस्था :

वर्तमान में अधिकांश क्षेत्रीय रेलवे या उत्पादन इकाइयों पर र्क्वाटरों से संबंधी शिकायतें जेइ या वर्क्स ऑफिस में कार्यालय अवधि के दौरान फोन के माध्यम से या फिजिकली जाकर कर्मचारियों द्वारा दर्ज की जाती है. इसके उपरांत जेइ या वर्क्स शिकायतों के समाधान के लिए विभागीय या आउटसोर्सिंग एजेंसी के कर्मचारियों या कारीगरों को कार्य आवंटित करता है. शिकायतों को विवरण के साथ दैनिक डायरी में आवंटित किया जाता है तथा सर्विस सेंटर स्टोर से आवश्यक सामग्री जारी करते हुए संबंधित कारीगर को सौंप दिया जाता है. शिकायत के समाधान के उपरांत कारीगर क्वार्टर में रहने वाले रेल कर्मचारी का हस्ताक्षर लेते हैं और जेइ या वर्क्स को सूचित करते हैं. इस प्रकार वर्तमान प्रणाली में कोई उचित फीडबैक सिस्टम नहीं है.

धनबाद रेल मंडल में हैं 9904 क्वार्टर :

इस एप्प के लागू होने से धनबाद मंडल के 9904 रेलवे र्क्वाटरों में रहने वाले रेल कर्मचारीगण लाभान्वित होंगे. इससे एक ओर जहां रेल कर्मचारियों का समय बचेगा, दूसरी ओर क्वार्टरों से संबंधित शिकायतों के पारदर्शिता के साथ-साथ ऑनलाइन मॉनीटरिंग संभव हो पायेगी. एप्प धनबाद रेल मंडल के साथ ही दूसरे मंडल में भी काम करेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel