Dhanbad News: माहुरी समाज ने निकाली भव्य शोभा यात्रा

Dhanbad News: कतरास में धूमधाम से हुई मां मथुरासिनी की पूजा

By OM PRAKASH RAWANI | March 10, 2026 9:11 PM

Dhanbad News: कतरास में धूमधाम से हुई मां मथुरासिनी की पूजा Dhanbad News: माहुरी वैश्य मंडल व माहुरी वैश्य नवयुवक समिति कतरास की ओर से दो दिवसीय मां मथुरासिनी पूजन उत्सव को लेकर मंगलवार को भव्य शोभा यात्रा निकाली गयी. नदी किनारे स्थित सूर्य मंदिर से शोभा यात्रा पंचगढ़ी बाजार, कतरास थाना चौक और सब्जी पट्टी होते हुए माहुरी समाज भवन पहुंची. इसमें काफी संख्या में महिला-पुरुष धार्मिक ध्वज के साथ शामिल हुए. सभी नाचते-गाते चल रहे थे. रथ पर मां मथुरासिनी का दरबार सजा था. रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं ने शक्ति का प्रदर्शन किया. जगह-जगह श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गयी. वार्ड तीन की पार्षद रागिनी गुप्ता ने पेयजल व शरबत की व्यवस्था की थी. माहुरी समाज भवन में आचार्य उमाकांत पाठक ने विधि-विधान से पूजन कराया. शोभा यात्रा में जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, पार्षद डॉ मधुमाला, रागिनी गुप्ता, पूर्व पार्षद विनायक गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर सिंह, अधिवक्ता अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता के अलावा सफल बनाने में माहुरी वैश्य मंडल, महिला समिति व नवयुवक समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा.